मनोरंजन: बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' ने मचाया तहलका! पहले वीकेंड इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन, 'भूत बंगला' पड़ी फुस्स

बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी ने मचाया तहलका! पहले वीकेंड इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन, भूत बंगला पड़ी फुस्स
थिएटर्स में फिल्म 'राजा शिवाजी' का क्रैज सर चढ़कर बोल रहा है। यह फिल्म शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। थिएटर्स में फिल्म 'राजा शिवाजी' का क्रैज सर चढ़कर बोल रहा है। यह फिल्म शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बीते दो दिनों में फिल्म ने बैक टू बैक बंपर कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर रविवार को फिल्म ने बंपर कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने वीकेंड पर बंपर कमाई की है। इसके अलावा फिल्म पैट्रियम ने भूत बंगला को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने रविवार को कितना बिजनेस किया है।

पहले वीकेंड पर राजा शिवाजी ने 33 करोड़ का किया कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर राजा शिवाजी ने रिलीज के पहले दिन काफी शानदार आकंड़ों से साथ ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन 10.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद तीसरे दिन भी फिल्म ज्यादा कमाई कर रही है। फिल्म रविवार को 12 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। इस दौरान 36.4% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की है।

राजा शिवाजी ने हिंदी और मराठी भाषा में 4.25 कोरड़ और 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ तीनों दिनों का कलेक्शन 33.90 करोड़ के पास पहुंच गया है।

बॉक्स ऑफिस पर फुस्स पड़ी 'भूत बंगला'

वहीं, भूत बंगला की बात करें तो फिल्म ने 17वें दिन यानी तीसरे रविवार मलयालम फिल्म पैट्रियट के जितनी कमाई की है। सैकनिल्क के मुताबिक, भूत बंगला ने 5.50 करोड़ का बिजनेस किया है। रविवार को इसकी 26.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई. 17 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 142.50 करोड़ पहुंच गई है।

मोहनलाल और ममूटी स्टारर फिल्म 'पैट्रियट' रविवार को भी इसकी कमाई में गिरावट आई लेकिन ये 'भूत बंगला' के बराबर रही. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया और 41.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज गई. फिल्म का कुल कलेक्शन 21.65 करोड़ रहा।

Created On :   4 May 2026 12:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story