Inspector Avinash 2 Trailer Release: ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का ट्रेलर रिलीज, रणदीप हुड्डा फिर दिखेंगे दमदार अवतार में

‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का ट्रेलर रिलीज, रणदीप हुड्डा फिर दिखेंगे दमदार अवतार में
अभिनेता रणदीप हुड्डा की आगामी वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणदीप हुड्डा की आने वाली वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह क्राइम-थ्रिलर सीरीज जियो हॉटस्टार पर 15 मई 2026 को प्रसारित की जाएगी। उत्तर प्रदेश के सुपरकॉप की असली कहानी से प्रेरित इस सीरीज का पहला भाग काफी पसंद किया गया था। सीजन के दूसरे भाग के ट्रेलर में इस बार कहानी पहले से ज्यादा एक्शन से भरपूर नजर आने वाली है।

अपराधियों के साथ सिस्टम से भी लड़ाई

90 के दशक के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीजन में इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा की लड़ाई सिर्फ अपराधियों से नहीं, बल्कि सिस्टम और निजी जिंदगी के संकटों से भी होती दिखेगी। सीजन 2 में कहानी तब और जटिल हो जाती है जब अविनाश का बेटा एक हत्या मामले में फंस जाता है, वहीं उसकी शादीशुदा जिंदगी भी टूटने के कगार पर पहुंच जाती है। ट्रेलर में अपराध, राजनीति और भ्रष्टाचार के खतरनाक गठजोड़ के खिलाफ उसकी जंग को दमदार तरीके से दिखाया गया है।

क्या है सीरीज की स्टार कास्ट?

इस सीरीज में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह और शालिन भनोट जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशक नीरज पाठक के निर्देशन में बनी यह सीरीज पहले सीजन से कहीं ज्यादा बड़े पैमाने और एक्शन के साथ वापसी कर रही है। ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा रोमांचक, और इमोशनल होने वाली है।

Created On :   6 May 2026 6:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story