मनोरंजन: माधुरी दीक्षित ने शुरू किया सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान

माधुरी दीक्षित ने शुरू किया सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान
एमएसडी इंडिया ने देशभर में सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल में मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी शामिल हुई हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एमएसडी इंडिया ने देशभर में सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल में मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी शामिल हुई हैं। अभियान का मकसद महिलाओं और अभिभावकों को कैंसर के प्रति जागरूक करना और उन्हें डॉक्टर से सही समय पर सलाह लेने के लिए प्रेरित करना है। भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। आंकड़ों के अनुसार, हर सात मिनट में एक महिला की इस बीमारी से मौत हो जाती है, यानी प्रतिदिन करीब 200 मौतें होती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते जांच और बचाव के उपाय अपनाकर इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है। इस अभियान के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छोटी-छोटी फिल्मों की एक श्रृंखला जारी की गई है, जिनमें एचपीवी संक्रमण, उसके खतरे और डॉक्टर से परामर्श की जरूरत को सरल भाषा में समझाया गया है। एमएसडी इंडिया के प्रबंध निदेशक ब्रेख्त वान्नेस्ते ने कहा कि जागरूकता और सही जानकारी महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। वहीं, माधुरी दीक्षित ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और समय पर डॉक्टर से सलाह लेना न टालें। यह पहल देशभर में महिलाओं के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Created On :   6 May 2026 6:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story