Krishnavataram Review: अच्छी अदाकारी, बढ़िया विजुअल्स और दमदार प्रेजेंटेशन, जानें क्या कुछ है 'कृष्णावतारम' में खास

फिल्म: कृष्णावतारम- पार्ट वन: द हर्ट (हृद्यम)
एक्टर्स: सिद्धार्थ गुप्ता,निवाशीनी कृष्णन, संस्कृती जयाना और सुष्मिता भट्ट
जॉनर: माइथोलॉजिकल, डिवोशनल, ड्रामा, रोमांस
राइटर: हार्दिक गज्जर, प्रकाश कपाड़िया, राम मोरी
कहाँ देखें: थिएटर्स
डायरेक्टर: हार्दिक गज्जर
रेटिंग: 4 स्टार्स
आज हम बात करने वाले हैं Krishnavataram - Part 1: The Heart (Hridayam) की… और सच बताऊं, ये फिल्म वैसी नहीं है जैसी आप सोचकर जा रहे हो। अगर आप सोच रहे हो कि इसमें बड़े-बड़े युद्ध, VFX और फुल ऑन एक्शन मिलेगा तो थोड़ा रुक जाओ। ये फिल्म दिल की कहानी है, और उसी हिसाब से चलती है।
स्टोरी कैसी है?
कहानी भगवान कृष्ण के उस पहलू को दिखाती है जो हमने कम देखा है, उनका इमोशनल साइड। राधा के साथ उनका प्यार, रुक्मिणी का समर्पण और सत्यभामा का स्वाभिमान तीनों रिश्तों को काफी खूबसूरती से दिखाया गया है।
यह भी पढ़े -शो के जरिए महिलाओं को ओवेरियन कैंसर के लिए जागरुक करते नजर आए राजीव खंडेलवाल, मां का जिक्र कर हुए भावुक
परफॉर्मेंस की बात करें तो…
सिद्धार्थ गुप्ता ने वाकई सरप्राइज किया है! उनका कृष्ण बहुत calm और composed है, ओवरएक्टिंग बिल्कुल नहीं। सुष्मिता भट्ट (राधा) दिल जीत लेती हैं, और संस्कृती जयाना (सत्यभामा) स्क्रीन पर आते ही एक अलग एनर्जी ले आती हैं।
क्या अच्छा लगा?
विजुअल्स बहुत ही सुंदर हैं
फिल्म का म्यूजिक सीन्स में गहराई पिरोने का काम करता है
इमोशन्स रियल लगते हैं
क्या बेहतर हो सकता था?
Pace थोड़ा slow है, हर किसी को पसंद नहीं आएगा. सिनेमाई भाषा में स्लो बर्नर...
कुछ scenes थोड़े खिंचे हुए लगते हैं, एडिटिंग में इसे क्रिस्प किया जा सकता था...
Final Verdict:
ये फिल्म massy नहीं है, ये classy है। अगर आप कुछ अलग, peaceful और emotional देखना चाहते हो तो definitely try करो। हम तो इस फिल्म को साढ़े तीन स्टार्स देते हैं। फिल्म का सबसे बड़ा प्लस इसका मूड है। ये आपको एक अलग दुनिया में ले जाती है जहां सब कुछ शांत, सुंदर और थोड़ा spiritual feel देता है। Cinematography कई जगह painting जैसी लगती है, और background score हर सीन को elevate करता है। कुछ dialogues भी काफी relatable और दिल छूने वाले हैं, खासकर राधा-कृष्ण के moments।
यह भी पढ़े -एक्शन और भावनाओं से भरपूर ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ एक जबरदस्त सफर है रणदीप हुड्डा
निर्माता साजन राज कुरुप ने Creativeland Studios Entertainment के माध्यम से, बिना किसी स्टूडियो के समर्थन के, एक सचमुच भव्य सिनेमाई अनुभव रचा है यह उपलब्धि उनके अद्भुत साहस और दृढ़ विश्वास को दर्शाती है।
Created On :   7 May 2026 10:36 AM IST












