हुआ था विवाद: अभिनेत्री नोरा फतेही ने राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हो मांगी माफी, सरके चुनर गाने को लेकर उठा था विवाद

अभिनेत्री नोरा फतेही ने राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हो मांगी माफी, सरके चुनर गाने को लेकर उठा था विवाद
  • सिने अभिनेत्री नोरा फतेही ने राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश
  • संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने को लेकर काफी हंगामा हुआ था

New Delhi News. सिने अभिनेत्री नोरा फतेही ने राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश होकर विवादित गाने ‘सरके चुनर’ के लिए माफी मांगी। संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने को लेकर काफी हंगामा हुआ था। नोरा ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित आयोग के मुख्यालय में पेश होकर माफी मांगी। साथ ही उन्होंने आयोग के समक्ष ये वादा किया कि वह अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगी।

आयोग के समक्ष पेश होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नोरी फतेही ने कहा कि गाने की शूटिंग के जरिए किसी को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने इसके लिए आयोग से माफी मांगी है। फतेही ने कहा कि इस मामले के बाद उन्होंने अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है। इस मामले में संजय दत्त ने पहले ही पेश होकर आयोग से माफी मांग ली है।

संजय दत्त के अधिवक्ता हेमंत शाह ने आयोग के समक्ष अपनी बात रखते हुए तर्क दिया था कि जब गाने की शूटिंग शुरू हुई थी, तो वह कन्नड़ में था। बाद में गाने को हिंदी में डब किया गया। इसलिए उनके मुवक्किल को इस विषय के बारे में पता नहीं था।

आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सुनवाई के दौरान कहा कि जिस गाने की बात हो रही है, वह आपत्तिजनक है और महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है। गाने के गीतकार रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम और प्रोडक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी आयोग से लिखित माफी मांगी है।

Created On :   7 May 2026 6:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story