सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: सोनम कपूर ने रिवील किया दूसरे बेटे का नाम, पूरी फैमली के साथ दिखाई पहली झलक, समझाया क्या है नाम का अर्थ?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कुछ समय पहले ही दूसरी बार बच्चे का स्वागत किया था। अब एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बेटे के नाम की घोषणा कर दी है। सोनम ने बीते 29 अप्रैल को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। जन्म के लगभग 11 दिन बाद आज कपल ने सोशल मीडिया पर अपने नवजात के नाम के बारे में जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने नाम के पीछे छिपे आध्यात्मिक अर्थ के बारे में भी बताया है।
यह भी पढ़े -'आज का दिन परफेक्ट होने का नहीं है', मदर्स डे पर भावुक हुईं पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला
सोनम ने तस्वीर शेयर कर बताया क्या है नाम
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फैमिली पिक्चर शेयर की हैं। इनमें सोनम और आनंद के साथ उनके दोनों बेटे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कपल ने अपने नवजात बेटे की झलक भी दिखाई है। हालांकि, दोनों ही बेटों के चेहरे को तस्वीरों में नहीं दिखाया है। इन तस्वीरों के साथ ही सोनम ने कैप्शन में एक लंबा सा नोट लिखा है। इसमें उन्होंने बताया कि कपल ने अपने दूसरे बेटे का नाम रुद्रलोक रखा है।
यह भी पढ़े -सोनम के लाडले 'रुद्रलोक' से पत्रलेखा की लाडली 'पार्वती' तक, जब सितारों ने बच्चों को दिए ईश्वर के नाम
बड़े बेटे वायु से है कनेक्शन
अपने लंबे कैप्शन में सोनम ने लिखा, ‘उस दिव्य शक्ति के आशीर्वाद से जिसने एक बार फिर हमारे जीवन को बदल दिया है, प्यार और कृतज्ञता के साथ हम रुद्रलोक कपूर आहूजा का स्वागत करते हैं।’ इस नाम का अर्थ और इसके पीछे का कारण बताते हुए सोनम ने आगे लिखा, 'वेदों में रुद्र का अर्थ है 'गर्जना करना', जो परम शक्तिशाली है। वो दुख को जड़ से मिटाने वाला, तूफानों, सांस, शक्ति और परिवर्तन के पीछे की दिव्य शक्ति है। वो वायु से गहराई से जुड़ा है, जो सभी प्राणियों में प्रवाहित होने वाली प्राण शक्ति है। हमारे पहले बेटे का नाम विष्णु के नाम पर रखा गया है, जो जीवन के पालनहार हैं। विष्णु की कृपा से एकादशी के पवित्र दिन पर जन्मा हमारा दूसरा बेटा अपने भाई के साथ एक दिव्य समान जोड़ी और एक आशीर्वाद के समान हैं, जिसका हम तहे दिल से सम्मान करते हैं।'
यह भी पढ़े -भारतीय संगीत जगत के 'अनमोल रत्न', जिन्होंने छोटी उम्र में हासिल की खयाल, ध्रुपद और टप्पा जैसे रागों में निपुणता
Created On :   10 May 2026 12:28 PM IST












