Nora Fatehi Perform In FIFA 2026: फीफा 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगी नोरा फतेही, ऐसा करने वाली होंगी पहली एक्ट्रेस, केटी पेरी भी मचाएंगी धमाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस-परफॉर्मर नोरा फतेही एक बार फिर ग्लोबल स्टेड पर शानदार वापसी की तैयारी कर रही हैं। नोरा फतेही FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने वाली हैं। यह सेरेमनी 12 जून को कनाडा के टोरंटो में BMO फील्ड में होगी। इससे पहले नोरा ने FIFA वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी और ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था। नोरा के अलावा अमेरिकी सिंगर-परफॉर्मर केटी पेरी भी फीफा की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाती नजर आएंगी।
यह भी पढ़े -विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई
कतर के बाद अब फीफा में नोरा करेंगी परफॉर्म
फीफा की ओपनिंग सेरेमनी 12 जून को टोरंटो के बीएमओ फील्ड में होगी। इस घोषणा के साथ नोरा कनाडा के कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिसमें एलनिस मोरिसेट, एलेशिया कारा, इलियाना, जेसी रेयेज, माइकल बुबले, संजॉय, वेजड्रीम और विलियम प्रिंस शामिल हैं। जहां उन्होंने एक फैन फेस्ट में मंच पर अपनी परफॉर्मेंस दी थी। इसके अलावा इस समारोह में अनिता, फ्यूचर, लिसा, रेमा और टाइला जैसे कलाकार भी परफॉर्म करेंगें।
कैलिफोर्निया में केटी पेरी भी देंगी परफॉर्मेंस
नोरा फतेही के अलावा सिंगर-परफॉर्मर केटी पेरी भी फीफा की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। फीफा ने हाल ही में उन कलाकारों की सूची की घोषणा की है जो मेजबान देशों में टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से पहले होने वाले इवेंट में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़े -‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर उत्साहित सारा अली खान, बताया इस अभिनेत्री के किरदार पर आया था दिल
शकीरा ने तैयार किया फीफा 2026 का एंथम
फीफा विश्व कप 2026 के लिए एक बार फिर कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा ने एंथम तैयार किया है। अपने फेमस विश्व कप एंथम 'वाका वाका' के लगभग एक दशक बाद शकीरा ने टूर्नामेंट के लिए 'दाई दाई' नाम के नए गाने की अनाउंसमेंट की है। हाल ही में शकीरा ने ब्राजील के माराकाना स्टेडियम से एक टीजर वीडियो शेयर किया और बताया कि पूरा गाना 14 मई को रिलीज होगा। इस गाने में नाइजीरियाई गायक बर्ना बॉय भी शामिल हैं।
Created On :   10 May 2026 4:15 PM IST












