सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं एक्ट्रेस आलिया भट्ट! इस अंदाज में एयरपोर्ट पर आईं नजर, वीडियो हो रहा वायरल

कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं एक्ट्रेस आलिया भट्ट! इस अंदाज में एयरपोर्ट पर आईं नजर, वीडियो हो रहा वायरल
79वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 फ्रांस के कान्स शहर में 12 से 23 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह दुनिया के सबसे बड़े इवेंट में से एक है हर साल इस इवेंट में दुनियाभर के कई सारे सितारें शामिल होते हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 79वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 फ्रांस के कान्स शहर में 12 से 23 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह दुनिया के सबसे बड़े इवेंट में से एक है हर साल इस इवेंट में दुनियाभर के कई सारे सितारें शामिल होते हैं। वहीं खबरें हैं कि इस बार आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर तारा सुतारिया समेत कई भारतीय सितारे भी शामिल हो सकते हैं। इस बीच आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना भी हो गई हैं। आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैजुअल लुक में रवाना हुईं आलिया

सोमवार तड़के आलिया भट्ट को मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया। इसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो गई हैं। इस दौरान आलिया कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने सफेद टैंक टॉप के ऊपर काले रंग का कोट पहना था, जिसे उन्होंने डेनिम जींस और बूट्स के साथ पेयर किया था।

कान्स में वापसी करेंगी आलिया

इस बीच कान से ऑनलाइन सामने आ रहे वीडियो में आलिया की तस्वीरों वाले बड़े बैनर फेस्टिवल से पहले बिल्डिंग्स पर लगाए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक, ईवा लोंगोरिया, जेन फोंडा और वियोला डेविस सहित कई इंटरनेशनल सेलेब्स के साथ शामिल होंगी।

12 से 23 मई तक होगा आयोजन

12 से 23 मई तक फ्रांस में होने वाले इस कान फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा जगत से भारत समेत कई इंटरनेशनल फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म निर्माता करण जौहर के अलावा तारा सुतारिया, मौनी रॉय और पूजा बत्रा के भी इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में शामिस होने की संभावनाएं हैं।


Created On :   11 May 2026 12:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story