Babil Khan Debut: मलयालम सिनेमा में डेब्यू करेंगे बाबिल खान, ‘गांधी बाजार संडे मार्केट’ में आएंगे नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता बाबिल खान अपने अभिनय करियर की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। बाबिल अब निर्देशक बाबू जनार्दन की आने वाली फिल्म ‘गांधी बाजार संडे मार्केट’ के जरिए मलयालम सिनेमा में कदम रखने वाले हैं। इस फिल्म के साथ वह उस फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनेंगे, जो अपनी जमीन से जुडी कहानियों के लिए जानी जाती है।
यह भी पढ़े -ऋषि के निधन के बाद 'जुग जुग जीयो' की शूटिंग के दौरान नीतू कपूर को हर शॉट से पहले हुई थी कांपने की अनुभूति
बाबिल खान की दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंसेज
बाबिल खान ने अब तक अपनी दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। मलयालम सिनेमा में उनका डेब्यू इस बात का संकेत है कि वह लगातार नए और चुनौतीपूर्ण किरदारों को अपनाना चाहते हैं। फिल्म में उनके साथ अपर्णा बाला मुरली, दीपक परंबोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमाना, उन्नी राजा, आथ्मिया और जयशंकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़े -एक्ट्रेस ऐश्वर्रा सखुजा ने डायबिटीज मरीजों की हिम्मत को किया सलाम, कहा- यह सिर्फ चीनी कम खाने की जंग नहीं
मलयालम सिनेमा में रोमांचक अनुभव
‘गांधी बाजार संडे मार्केट’ जैसी मजबूत कहानी वाली फिल्म से मलयालम सिनेमा में कदम रखना उनके लिए बेहद खास और रोमांचक अनुभव माना जा रहा है।
Created On :   11 May 2026 5:38 PM IST












