Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल से आलिया का एक और ग्लैमरस लुक आया सामने, डिनर पार्टी में भी आलिया ने लगाे चार चांद

कान्स फिल्म फेस्टिवल से आलिया का एक और ग्लैमरस लुक आया सामने, डिनर पार्टी में भी आलिया ने लगाे चार चांद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। फिल्म महोत्सव के पहले दिन आलिया भट्ट पहुंचीं। जहां पहले दिन आलिया ने पीच कलर के गाउन में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। वहीं, दूसरे दिन वह साड़ी में नजर आईं । आलिया भट्ट भारत पवेलियन के उद्घाटन इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ एक्टर-डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी दिखे। वहीं अब आलिया का एक और लुक सामने आया बै जिसमें वे ब्लू ड्रेंस में किसी प्रिसेस से कम नहीं लग रही हैं। डिनर पार्टी में भी आलिया को हॉट अंदाज देखने को मिला है।

आइवरी धोती स्कर्ट लुक

आलिया भट्ट ने कल बुधवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन आइवरी धोती स्कर्ट में भारत पवेलियन पहुंची थीं। उन्होंने अपने इस पूरे लुक को भारतीय टच दिया। ज्वैलरी से लेकर हेयरस्टाइल तक, सबकुछ खास रहा। अब आज उनका दूसरा लुक काफी ग्लैमरस है।

कस्टम ब्लू गाउन

कल से अब तक कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के बाद यह उनका चौथा लुक है। आलिया भट्ट इस बार कस्टम ब्लू गाउन में नजर आईं, जिसमें सिल्क साटिन, हनीकॉम्ब लेस और शैंटिली लेस की कई लेयर्स हैं। आलिया भट्ट के इस कॉस्ट्यूम को मशहूर अमेरिकी फैशन डिजाइनर डेनिएल फ्रैंकल ने डिजाइन किया है।

Created On :   14 May 2026 1:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story