Middle East Tension: ईरान ने अमेरिका-इजरायल को ठहराया मिडिल ईस्ट संकट का जिम्मेदार, भारत को लेकर भी दिया बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव का असर पूरी दुनिया पर दिखाई दे रहा है। इसका असर भारत की सप्लाई चेन और व्यापार पर भी पड़ा है। ईरान ने इस पूरे संकट के लिए सीधे अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार बताया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि हालात खराब होने से भारत समेत कई देशों को नुकसान हो रहा है, लेकिन इसके पीछे अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई जिम्मेदार है। ईरान का कहना है कि उसने अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जवाबी कदम उठाए हैं। साथ ही, ईरान ने साफ कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट में शांति और सुरक्षा चाहता है।
यह भी पढ़े -31 सीटों के नतीजों के खिलाफ टॉप कोर्ट पहुंची ममता, इन सीटों पर जीत का अंतर SIR में कटे मतों से कम, सुको ने नई पिटीशन लगाने को कहा
अमेरिका-इजरायल पर लगाए आरोप
ईरान ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के पीछे अमेरिका और इजरायल का हाथ है। ईरान का आरोप है कि दोनों देशों की वजह से हालात लगातार खराब हो रहे हैं।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और होर्मुज पर रुकावट के बाद भी पाकिस्तान पहुंच रहे LNG टैंकर्स, जानें क्यों मिल रही पाक को एंट्री?
ईरान ने कार्रवाई को बताया सही
ईरानी प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि ईरान ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार कदम उठाए। उनका कहना है कि कुछ खाड़ी देशों की जमीन का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए किया गया।
भारत पर भी पड़ा असर
ईरान ने माना कि इस संकट का असर भारत समेत कई देशों पर पड़ा है। होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने से व्यापार और सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।
Created On :   12 May 2026 9:49 AM IST













