Suvendu Adhikari PA Murder Case: बिहार से जुड़े CM सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के तार, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा, लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ने पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, पटना। पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार की जीत के कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बिहार कनेक्शन का एंगल सामने आया है। पुलिस ने दो संदिग्ध को बक्सर से हिरासत में ले लिया है। इस मामले के बिहार से तार जुड़ने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार को निशाने पर लिया है।
यह भी पढ़े -झारखंड का ट्रेजरी घोटाला पशुपालन घोटाले से भी बड़ा, मुख्यमंत्री कराएं सीबीआई जांचः आदित्य साहू
आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवार ने सम्राट सरकार को घेरा
मीडिया से बातचीत करते हुए सोमवार को मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार में सरकार तो बीजेपी की है। अब तो बताना चाहिए कि आखिर अपराधियों को पनाह बिहार में कैसे मिल रही है? बिहार के अपराधी बंगाल में हत्या कर रहे हैं, ये सरकार को चुनौती दे रहे हैं। सरकार के लोग बताएंगे कि बिहार में किस तरह लॉ एंड ऑर्डर चौपट है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण है। मनोबल बढ़ा हुआ है। जो सरकार में बैठे हैं उन्हें लोगों को तो बताना होगा।"
एक सवाल पर बात करते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार में भी रोज अपराधियों का तांडव हो रहा है। रोज हत्याएं हो रही हैं और रोज सरकार में बैठे लोग कह रहे हैं कि बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को बिहार छोड़ देना होगा। जब अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिलेगा तो मनोबल बढ़ेगा और अपराधी घटना को अंजाम देंगे। अपराधियों की न तो जात होती है ना धर्म होता है। अपराधी अपराधी होता है। अपराधियों से निपटने में ये सरकार नाकाम साबित हो रही है। ये लगातार दिख रहा है।"
बिहार के मंत्री रमा निषाद ने पीए की हत्या मामले पर कही ये बात
वहीं, दूसरी ओर चंद्रनाथ रथ की हत्या के बिहार कनेक्शन पर बिहार सरकार में मंत्री रमा निषाद ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "सरकार और हमारे गृह मंत्री। जो दोषी हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा। जरूर से जरूर जांच करके कहीं भी होंगे। कार्रवाई होगी।"
Created On :   11 May 2026 5:03 PM IST












