चुनाव जीत और अंतर्कलह: केरलम में बड़ी जीत के बाद सीएम को लेकर कांग्रेस में खींचतान, सीएम की रेस में कई नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 140 विधानसभा सीट वाले केरलम में नतीजे आए हफ्ता हो गया लेकिन कांग्रेस अभी तक सीएम का नाम तय करने में असमर्थ है। इसे लेकर विरोधी दल के नेता कांग्रेस पर तंज कस रहे है। बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कांग्रेस में अंतर्कलह है। केरल में UDF की जीत के बावजूद वे आसानी से सरकार नहीं बना पा रहे क्योंकि बहुत सारे उम्मीदवार हैं। कांग्रेस में एकता नहीं है। कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है।
यह भी पढ़े -दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में 3 घंटे तक चली बैठक, केरलम मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन, UDF के नेताओं ने रखी अपनी राय
पार्टी वर्कर्स और जमीन लेवल पर सतीशन को मुख्यमंत्री बनाने की मांग अधिक है, इसके साथ ही यूडीएफ में शामिल अन्य दल सतीशन को सीएम देखना चाहते है, जबकि आलाकमान की पसंद वेणुगोपाल है, उन्हें अधिक विधायकों का समर्थन हासिल है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केरलम में सत्ता से दूर सतीशन ने पार्टी को राज्य में दोबारा से खड़ा किया है। जबकि वेणुगोपाल को लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। सतीशन और वेणुगोपाल के समर्थन में केरलम में सीएम को लेकर पोस्ट वार और विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।
यह भी पढ़े -कांग्रेस की जीत के बाद सीएम पर फंसा पेंच, रेस में ये नाम आगे, एक के समर्थकों ने किया प्रदर्शन
आपको बता दें केरलम विधानसभा चुनाव में 140 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने 63 सीटें जीती है। कांग्रेस जीतने वाले दलों में सबसे बड़ा दल है। दस साल बाद कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 140 में से 102 सीटों पर प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता वापसी की है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित होकर सीएम को लेकर आलाकमान पर छोड़ दिया है। इसी वजह से केरलम कांग्रेस के कई नेता दिल्ली दरबार में डटे हुए है। अभी तक सीएम पद को लेकर कांग्रेस में अंतर्कलह और खींचतान जारी है। इसकी मुख्य वजह कांग्रेस में सीएम कैंडिडेंट के लिए मुख्य तीन दावेदार माने जा रहे है। सीएम की दौड़ में सबसे पहले नंबर पर के.सी. वेणुगोपाल उसके बाद वी.डी. सतीशन और रमेश चेन्निथला के नाम सबसे आगे हैं।
Created On :   11 May 2026 5:06 PM IST













