पश्चिम बंगाल समाचार: सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या केस में तीन आरोपी गिरफ्तार, बिहार से 2 और यूपी से 1आरोपी अरेस्ट

सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या केस में तीन आरोपी गिरफ्तार, बिहार से 2 और यूपी से 1आरोपी अरेस्ट
CID पश्चिम बंगाल विशिष्ट सुरागों के आधार पर 10 मई को मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर से और राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से हिरासत में लिया गया। बाद में हुई पूछताछ के आधार पर आज सुबह मध्यमग्राम पुलिस स्टेशन द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सीएम बने सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या केस में तीन संदिग्धों को आज गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। जांच टीम की ओर गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो आरोपी बिहार से और एक आरोपी यूपी से अरेस्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार CID पश्चिम बंगाल विशिष्ट सुरागों के आधार पर 10 मई को मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर से और राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से हिरासत में लिया गया। बाद में हुई पूछताछ के आधार पर आज सुबह मध्यमग्राम पुलिस स्टेशन द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता पुलिस ने एक आरोपी राज सिंह को अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। बलिया के रहने वाले राज सिंह को जांच टीम ने लखनऊ की ओर से लखनऊ-गोरखपुर हाईवे से आने के दौरान गिरफ्तार किया था। हालांकि इस संबंध में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

बंगाल पुलिस इस चर्चित हत्याकांड के बाद से मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता पुलिस आज दोपहर में प्रेस वार्ता कर सकती है। बताया जा रहा है कि राज सिंह खुद को समाजसेवी बता रहा है, वो जिले के वार्ड नंबर 15 से सभासद का चुनाव भी लड़ चुका है। उसकी गिरफ्तारी से उसके मोहल्ले में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Created On :   11 May 2026 2:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story