West Bengal News: कौन है ठाकुर राज सिंह जिसे सुवेंदु के PA हत्याकांड में किया गिरफ्तार? अखिल भारतीय क्षत्रिय से क्या संबंध?

कौन है ठाकुर राज सिंह जिसे सुवेंदु के PA हत्याकांड में किया गिरफ्तार? अखिल  भारतीय क्षत्रिय से क्या संबंध?
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कोलकाता पुलिस ने बलिया निवासी राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का महासचिव है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कोलकाता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी ठाकुर राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया। बताया गया कि वह लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपनी मां के साथ लौट रहा था। बिहार के बक्सर में पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ के बाद उसका नाम सामने आया। पुलिस का दावा है कि राज सिंह इस हत्याकांड में शामिल शूटर है। गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस उसे अपने साथ ले गई। वहीं, परिवार ने बेटे को निर्दोष बताते हुए जांच की मांग की है। इस मामले को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा भी तेज हो गई है।

अयोध्या से हुई गिरफ्तारी

अयोध्या में पश्चिम बंगाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से ठाकुर राज सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह लखनऊ से बलिया लौट रहा था। बताया गया कि पूछताछ में उसका नाम सामने आया था। गिरफ्तारी के दौरान उसकी मां भी साथ थी।

मां ने बेटे को बताया बेगुनाह

राज सिंह की मां ने कहा कि उनका बेटा कभी कोलकाता नहीं गया। उन्होंने कहा कि हत्या वाले दिन वह घर पर ही था। परिवार ने घर के सीसीटीवी और मोबाइल रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। मां का कहना है कि पुलिस पूछताछ की बात कहकर उसे ले गई।

पहले भी हत्या मामले में जुड़ चुका नाम

राज सिंह का नाम साल 2020 में बलिया के एक हत्या मामले में भी सामने आया था। फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का महासचिव है। हाल ही में वह एक बड़े राजनीतिक परिवार की शादी में भी शामिल हुआ था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।

Created On :   11 May 2026 3:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story