बंगाल में सुवेंदु सरकार: मुख्यमंत्री ने पद संभालने के बाद राज्य सचिवालय नबन्ना में की पहली कैबिनेट मीटिंग, 6 अहम बड़े फैसले लिए

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद राज्य सचिवालय, नबन्ना में अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की। इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्राप्त किया। मिली जानकारी के अनुसार आज सीएम अधिकारी राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
आजादी से लेकर अब तक बंगाल में अबकी बार बीजेपी की बंपर जीत के सरकार बनी है। सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में भाजपा सरकार बनने के लिए बलिदान देने वाले 321 कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट में कहा गया हम उनके परिवारों को न्याय दिलाएंगे। इन भाजपा कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं गया, हर कीमत पर जान गंवाने वालों को अब जस्टिस मिलेगा। अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में अधिकारी ने कहा बंगाल में अब केंद्र की सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा। सुवेंदु ने आज बंगाल में आयुष्मान भारत स्कीम और भारतीय न्याय संहिता यानी BNS को लागू किया गया है। अब सभी नए केस नए कानून के तहत दर्ज होंगे। चुनावी वादे के मुताबिक CM अधिकारी ने नई भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का ऐलान किया ,कैबिनेट बैठक के बाद CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ये फैसले नए बंगाल की दिशा तय करेंगे।
अपनी पहली कैबिनेट बैठक में अधिकारी ने 6 अहम फैसले लिए है। जिनमें आयुष्मान भारत योजना को बंगाल में लागू करना , राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमावर्ती इलाकों
यह भी पढ़े -सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या केस में तीन आरोपी गिरफ्तार, बिहार से 2 और यूपी से 1आरोपी अरेस्ट
में जनसांख्यिकीय बदलाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने BSF को बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन देने की प्रक्रिया शुरू की गई है, 45 दिन में जमीन देने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर निर्वाचन आयोग को भी धन्यवाद दिया, कैबिनेट ने स्टेट में हिंसा-मुक्त और सफल चुनाव कराने के लिए सभी वोटर्स और चुनाव आयोग का आभार जताया साथ ही काम को लेकर चुनाव आयोग की तारीफ की।
Created On :   11 May 2026 3:06 PM IST












