आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान: पीएम मोदी ने रोड शो कर सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की,अमृत महोत्सव में हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ की यात्रा पर है, उन्होंने वहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की, पीएम आज सोमनाथ मंदिर में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए। प्राइममिनिस्टर ने गिर सोमनाथ में रोड शो किया। और सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम के साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी भी मौजूद हैं।
पीएम मोदी बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में शामिल हुए। सोमनाथ अमृत महोत्सव, मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद उसके उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाया जा रहा है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के सोना-पेट्रोल वाले बयान पर राहुल गांधी बोले, हर बार जनता पर डाल देते हैं जिम्मेदारी
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सनातन संस्कृति के उत्थान और राष्ट्रीय अस्मिता के अमिट प्रतीक, सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली साल पूरे होना प्रत्येक भारतवासी के लिए ऐतिहासिक गौरव का विषय है। पीएम मोदी की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित यह भव्य उत्सव हमारी अटूट आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान का अखंड शंखनाद है। यह पावन अवसर भारत की दिव्य चेतना और संकल्पशक्ति को नमन करने का है।
प्रधानमंत्री के रोड शो से पहले गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने कहा, आज हजारों सोमनाथ भक्त 'जय सोमनाथ-जय सोमनाथ' के नारों के साथ उत्साहपूर्वक पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार हैं। सोमनाथ अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर भगवान सोमनाथ की पूजा अर्चना करेंगे।
Created On :   11 May 2026 11:44 AM IST












