Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले कांग्रेस विजय की पार्टी को भी भ्रष्टाचार के दलदल में डूबाएगी, दूसरों पर टिप्पणी न करें

डिजिटल डेस्क, पटना। दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार और TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) चीफ थलापति विजय ने तमिलनाडु के नए सीएम के रूप में शपथ ले ली है। उन्होंने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में सीएम की शपथ ली। कांग्रेस सहित कई अन्य छोटी-छोटी पार्टियों ने विजय को समर्थन दिया है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कांग्रेस 'विजय जी के पार्टी को भी भ्रष्टाचार के दलदल में डूबाएगी।'
यह भी पढ़े -CM बनने पर फिल्म जगत में खुशी का माहौल, कमल हासन से लेकर प्रभुदेवा तक सभी ने दी शुभकामनाएं
तेजस्वी दूसरों पर टिप्पणी न करें अपना देखें- गिरिराज सिंह
वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव के परिवारवाद वाले बयान पर भी गिरिराज सिंह ने तंज किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव काहे को परेशान हैं? आराम से रहें। दूसरों पर टिप्पणी करने की बजाय अपना देखें। उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा है, उसे देखें।'
निशांत अपने पढ़े-लिखे इंजीनियर हैं- संजय सरावगी
तेजस्वी के परिवारवाद पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि, 'तेजस्वी यादव बिना सोचे-समझे बोलते हैं। जब उनके पिता लालू यादव जेल गए, तो राबड़ी देवी को सीएम बना दिया गया, जो अपना नाम भी नहीं लिखना पाती थीं। जब बिहार के डिप्टी सीएम बनाने की बात आई, तो तेजस्वी को चुना गया, जो नौवीं फेल हैं और एक असफल क्रिकेटर हैं। बाद में, तेज प्रताप को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया और मीसा भारती को संसदीय चुनाव का टिकट दिया गया। वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार एक पढ़े-लिखे इंजीनियर हैं, जो अपने लिए खुद आगे का रास्ता बना रहे हैं।'
Created On :   10 May 2026 9:44 PM IST












