UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार, 6 मंत्रियों को मिली जगह, 2 को मिला प्रमोशन

उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार, 6 मंत्रियों को मिली जगह, 2 को मिला प्रमोशन
उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नए मंत्रियों ने शपथ ली।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नए मंत्रियों ने शपथ ली। इस मौके पर सरकार और पार्टी के कई बड़े नेताओं ने नए मंत्रियों को बधाई दी और आने वाले समय में जनता के लिए बेहतर काम करने की उम्मीद जताई।

स्वतंत्र देव सिंह ने दी शुभकामनाएं

प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार काफी समय से लंबित था और अब इसे पूरा कर लिया गया है। उन्होंने नए मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य गरीबों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी दौरान भाजपा विधायक सुरेंद्र दिलेर ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

पार्टी को मजबूत करने पर जोर

मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सभी नए मंत्रियों से उम्मीद है कि वे सरकार और संगठन की सोच के अनुसार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को मजबूत तरीके से पहुंचाना जरूरी है। साथ ही पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए भी सभी को मिलकर काम करना होगा।

उपमुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व, राज्यपाल के आशीर्वाद और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को विकास के मामले में देश में सबसे आगे पहुंचाना है और हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव निराश हैं और उन्हें पता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता फिर भाजपा पर भरोसा जताने वाली है।

Created On :   10 May 2026 8:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story