Tamil Nadu Politics: CM बनते ही विजय के 10 लाख करोड़ कर्ज वाले बयान पर भड़के स्टालिन, अब थलापति को दी ये नसीहत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके चीफ जोसेफ विजय ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी घोषणा की। इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स समेत कई बड़े मुद्दे शामिल थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपये का लोन है। इस बयान को लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एमके स्टालिन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने विजय को सीएम बनने पर बधाई भी दी हैं।
यह भी पढ़े -नेपाल में मुख्य न्यायधीश के पद पर नियुक्ति को लेकर बालेंद्र सरकार और न्यायपालिका आमने-सामने
स्टालिन ने विजय के 10 करोड़ लोन वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया
स्टालिन ने विजय की घोषणाओं पर स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'तुरंत यह कहना शुरू न करें कि सरकार के पास धन नहीं है। धन है। आवश्यकता है तो उसे जनता तक पहुंचाने की इच्छाशक्ति और शासन करने की क्षमता की।' स्टालिन ने कहा कि कि पांच वर्षों में, कोविड और बाढ़ जैसी कई समस्याओं और केंद्र सरकार की भाजपा सरकार की उपेक्षा के बावजूद, हमने जनता के लिए अनगिनत कल्याणकारी योजनाएँ लागू कीं।
डीएमके प्रमुख ने आगे कहा, 'आपने अपने पहले भाषण में इस आरोप का जिक्र किया कि पिछली सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा और सरकारी खजाना खाली कर दिया, तमिलनाडु का ऋण स्तर निर्धारित सीमा के भीतर है।'
यह भी पढ़े -तेजस्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा- पीड़ित पक्ष की कोई सुनवाई नहीं
स्टालिन ने विजय पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि हमने फरवरी के बजट में ही तमिलनाडु सरकार की वित्तीय हालत स्पष्ट कर दी थी। क्या आपको यह जानकारी नहीं थी? क्या आपने जनता से सिर्फ वादे किए थे? जिन लोगों ने आपको वोट दिया है, उन्हें फिर से धोखा न दें और मुद्दे को भटकाने की कोशिश न करें!
इसके बाद स्टालिन ने विजय को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आप ये कहकर सत्ता में आए थे - मैं जनता से वही वादे करूंगा, जिन्हें मैं पूरा कर सकूं, अब सरकार चलाने की शुरुआत ही कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी तरह आप भी जल्द ही जनता से किए गए वादों को पूरा करने के तौर-तरीके सीख लेंगे। जिन लोगों ने आपको वोट दिया है, उनके साथ-साथ मैं भी यही उम्मीद करता हूं। एक बार फिर, आपके शासन में तमिलनाडु के विकास की यात्रा जारी रहने के लिए मेरी शुभकामनाएं!
Created On :   10 May 2026 4:10 PM IST













