Assam Government Formation: लगातार दूसरी बार CM बनेंंगे हिमंता बिस्वा सरमा. BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस बीच बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसकी पुष्टि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्व सरमा को 102 विधायकों का समर्थन मिला। इसके आधार पर हिमंता ने राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
यह भी पढ़े -गुलाम अली खटाना ने तमिलनाडु के सीएम को किया सचेत, क्षेत्रीय दलों को खत्म कर देती है कांग्रेस
बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए हिमंता बिस्व सरमा
गुवाहाटी में नवनिर्वाचित एनडीए विधायकों की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी। नड्डा ने कहा, "आज की बैठक में सभी विधायकों ने आठ प्रस्तावों के माध्यम से हिमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है। इसके अलावा बोकाखाट से निर्वाचित विधायक और पार्टी अध्यक्ष अतुल बोरा के नेतृत्व में 'असम गण परिषद' (AGP) ने भी उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया है।"
इस दौरान नड्डा ने भरोसा जताया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने जानकारी दी, "कुल 102 विधायकों के समर्थन के साथ, हमने आज हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्यपाल को सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंप दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी विवरणों की जांच करने के बाद, राज्यपाल हमारे नेता हिमंत बिस्वा सरमा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।"
यह भी पढ़े -राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पोखरण की तपती रेत से लेकर एआई तक... भारत ने हासिल की जादुई तकनीकी उड़ान
BPF ने हिमंता बिस्व सरमा को दिया समर्थन
भाजपा और एजीपी के अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों ने भी सरमा के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) सेक बातचीत के दौरान बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के विधायक रिहोन दैमारी ने कहा कि उनकी पार्टी ने हिमंत बिस्वा सरमा को अपना समर्थन दे दिया है। दैमारी ने उम्मीद जताते हुए कहा, "बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट की ओर से हमने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा का समर्थन किया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में असम राज्य विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।"
Created On :   10 May 2026 7:35 PM IST












