गुलाम अली खटाना ने तमिलनाडु के सीएम को किया सचेत, क्षेत्रीय दलों को खत्म कर देती है कांग्रेस

गुलाम अली खटाना ने तमिलनाडु के सीएम को किया सचेत, क्षेत्रीय दलों को खत्म कर देती है कांग्रेस
भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने तमिलनाडु में नई सरकार के गठन पर प्रतिक्रिया दी। आईएएनएस से बातचीत में गुलाम अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु में जनादेश का स्वागत करती है। मैं मुख्यमंत्री बनने पर विजय को बधाई देता हूं। समय के साथ देखते हैं, विजय क्या करते हैं। हालांकि महत्वपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस ने अपने एजेंडे के तहत टीवीके को समर्थन किया है। कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को खत्म करने का काम करती है।

दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने तमिलनाडु में नई सरकार के गठन पर प्रतिक्रिया दी। आईएएनएस से बातचीत में गुलाम अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु में जनादेश का स्वागत करती है। मैं मुख्यमंत्री बनने पर विजय को बधाई देता हूं। समय के साथ देखते हैं, विजय क्या करते हैं। हालांकि महत्वपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस ने अपने एजेंडे के तहत टीवीके को समर्थन किया है। कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को खत्म करने का काम करती है।

भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा, "पूरी दुनिया जानती है कि हमारे देश की आधी आबादी महिलाएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शौचालय उपलब्ध कराकर, फिर आर्थिक सशक्तीकरण करके और उसके बाद त्रिस्तरीय शासन प्रणाली में उन्हें सशक्त बनाकर उनकी गरिमा को प्राथमिकता दी है। अब उनका लक्ष्य विधानसभाओं और संसद में भी महिलाओं को सशक्त बनाना है।

महिलाएं पहले से ही अपने पेशेवर करियर और परिवार दोनों का प्रबंधन करके महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। हालांकि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की अन्य क्षेत्रीय पार्टियों ने उन्हें हाशिए पर धकेल दिया है और अवसरों से वंचित कर दिया है। धीरे-धीरे महिलाएं उन्हें सबक सिखाएंगी।"

खटाना ने हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर कहा, "वे एक लोकप्रिय नेता हैं, जो अपने काम के प्रति समर्पित हैं और जनता से जुड़े रहते हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं, क्योंकि पार्टी को मजबूत जनादेश मिला है।"

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब ने जैसे औरंगजेब के अत्‍याचार का जवाब दिया था, वैसे ही अब पंजाब केंद्र सरकार के अन्‍याय के खिलाफ खड़ा होगा। इस बयान पर खटाना ने कहा कि भारत आज घोटालों का देश नहीं रह गया है, यह रिफॉर्म एक्‍सप्रेस का देश है। पारदर्शिता का जमाना और देश की जनता जवाबदेही चाहती है। हम विकसित भारत की तरफ चल रहे हैं। पंजाब देश का सबसे अमीर राज्‍य था, लेकिन आज यह प्रदेश करप्‍शन और ड्रग्‍स की चपेट में हैं।

खटाना ने कहा कि बंगाल की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्‍व में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है। बंगाल की जनता विकसित भारत के लिए देश की अर्थव्‍यवस्‍था में योगदान देना चाहती है। डबल इंजन की सरकार होने से राज्य की कानून व्‍यवस्‍था में सुधार होगा। बंगाल सबका साथ सबके विकास के साथ आगे बढ़ेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2026 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story