Tamil Nadu New CM: थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनते ही संदेशों की लगी झड़ी, डिप्टी सीएम पवन कल्या समेत कई अभिनेताओं ने इस अंदाज में दी बधाई

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु मुख्यमंत्री पद की रविवार को शपथ ले ली है। इसके बाद तमाम नेताओं और बड़ी हस्तियों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में तेलुगु फिल्म के एक्टर और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने विजय को बधाई दी है। यह बधाई उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी और कहा कि उनके सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अलावा अन्य बड़ी हस्तियों ने भी उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किया है।
यह भी पढ़े -तमिलनाडु सीएम बनते ही विजय ने करीबी लोगों को दी चेतावनी, सीएमओ के 'एक्स' हैंडल की बदली तस्वीर
डिप्टी सीएम ने दी प्रतिक्रिया
डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने कहा, "टीवीके विजय मुख्यालय के प्रमुख अभिनेता विजय एवीएल को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और उन सभी मंत्रियों को भी बधाई जिन्होंने शपथ ली।"
आर माधवन ने ऐसे दी बधाई
तमिल और हिंदी फिल्म के अभिनेता आर माधवन ने विजय के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं कामना करता हूं कि नई सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करे, पारदर्शी और विकासशील शासन करे और तमिलनाडु को विकास और समृद्धि की ओर ले जाए।" उन्होंने आगे लिखा, "मेरे प्यारे भाई, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
यह भी पढ़े -थलापति के परिवार और पैतृक गांव मुथुपेट्टई में जश्न का माहौल,कजिन ने कहा सारा क्रेडिट भगवान और लोगों को जाता है
इन अभिनेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
इसके साथ ही माधवन ने बताया, "'आपका मुख्यमंत्री कार्यकाल हमारे राज्य के लिए सबसे सफल और प्रभावशाली हो। ईश्वर आपको वह सारी शक्ति प्रदान करें जिसकी आपको अच्छे कार्य करने के लिए आवश्यकता है। मुझे आप पर बहुत गर्व है, मेरे भाई।" इनके अलावा तमिल सुपरसाट्रा कमल हासन, अमिनेता प्रसन्ना और एक्ट्रेस सिमरन ने भी विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
Created On :   10 May 2026 5:55 PM IST













