उत्तर प्रदेश समाचार: योगी कैबिनेट विस्तार, 8 मंत्रियों ने लोकभवन में ली मंत्री पद की शपथ

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनट विस्तार के लिए राज्य की गवर्नर आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। उनके साथ लोकभवन गए विधायकों ने राज्यपाल के समक्ष मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा ,कैलाश सिंह राजपूत , कृष्णा पासवान, सोमेंद्र तोमर , अजीत पाल, मनोज कुमार पांडे , भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भूपेंद्र चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा हम संगठन के कार्यकर्ता है और पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री मोदी हमें जो भूमिका दे देते हैं उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है। मैं अपने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारी हूँ कि मुझे इस रूप में काम करने का अवसर दिया है। मैं नेतृत्व की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा। मेरी कोई अपेक्षाएं नहीं है, मुख्यमंत्री के आदेश का हम पालन करेंगे। मंत्री चौधरी ने आगे कहा अखिलेश यादव इतने वरिष्ठ नेता हैं, उनसे इस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जाती। यह संवैधानिक प्रक्रिया है और प्रक्रिया के तहत ही मंत्रिमंडल का गठन होता है। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी की ओर बढ़ रही है।
यह भी पढ़े -बीजेपी के डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल
मनोज कुमार पांडे ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद एएनआई से कहा मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और अपनी पार्टी का आभार व्यक्त करूंगा कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी है। पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका हम पालन करेंगे। हम पार्टी के कार्यकर्ता है, पार्टी जो दिशा-निर्देश देगी उसपर काम करेंगे। अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा यह उनका मानसिक असंतुलन है। जब पूरे देश का जनादेश आज भाजपा, राष्ट्र और सनातन के स्तंभ के पक्ष में है तो समाजवादी पार्टी इस तरह के सवाल उठाती है।
Created On :   10 May 2026 4:09 PM IST






