उत्तरप्रदेश समाचार: चुनावी मशीन की बिजली के स्मार्ट मीटर से की तुलना,ईवीएम को लेकर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा अगर स्मार्ट मीटर में बेईमानी हो सकती है तो EVM में क्यों नहीं हो सकती? भाजपा आपको डराकर चुनाव लड़ती है। उत्तर प्रदेश की जनता उनसे निपटेगी। हम रास्ता दिखा सकते हैं।
यह भी पढ़े -यूपी में सियासी हलचल तेज, अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- 'एक दूसरे को पीछे धकेलने की...'
सपा नेता ने आगे कहा अगर स्मार्ट मीटर में बेइमानी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं हो सकती, कल एक अलर्ट आया कि आपका मोबाइल बंद होकर भी अलर्ट आए, तो टेक्नोलॉजी से कैसे बेइमानी नहीं हो सकती।
यह भी पढ़े -आगामी विधानसभा चुनावों के बाद योगी को CM पद से हटा दिया जाएगा, अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ईसी पर भी सवाल उठाते हुए कहा हम सब जानते हैं कि इलेक्शन कमीशन एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन यूपी में जब रामपुर का चुनाव हुआ, उपचुनाव हुए, तब हमने देखा कि चुनाव आयोग ने भाजपा से मिलकर पहले मॉक ड्रिल की थी, जिसे इन लोगों ने बंगाल में एक समानातंर संरचना बना दिया। भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा चीफ ने कहा, बीजेपी झूठ की सोनपापड़ी बनाती है। एक झूठ पर दूसरा झूठ परोसती है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से सभी चीजें महंगी हो जाएंगी। बीजेपी ने कभी महंगाई को रोकने और अपने लोगों को ज्यादा मुनाफा कमाने से नहीं रोका।
Created On :   3 May 2026 3:51 PM IST









