UP Politics: यूपी में सियासी हलचल तेज, अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- 'एक दूसरे को पीछे धकेलने की...'

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में गर्मा-गर्मी देखने को मिल रही है। इन दिनों समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच बयानबाजियों का सिलसिला तेज हो गया है। इसी बीच सपा चीफ और लोकसभा में सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी की आंतरिक राजनीति पर जोरदार हमला किया है और दोनों ही डिप्टी सीएम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बन जाती है।
यह भी पढ़े -'अब सब कुछ महंगा हो जाएगा', गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर संजय राउत ने केंद्र सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने किया पोस्ट
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उसमें उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक एक साथ उद्यान में चलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बन जाती है। अखिलेश यादव ने इसको स्टूल वाली राजनीति से जोड़कर बीजेपी के गठबंधन और दोहरी कमान पर भी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़े -विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह का न्यूयॉर्क दौरा, अंतरराष्ट्रीय माइग्रेशन फोरम में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
क्या बोले अखिलेश यादव?
अखिलेश यादव ने शनिवार को भी एक पोस्ट करते हुए बीजेपी की आंतरिक राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लिखा है कि यहां पर राजनीति, पहले अपना नाम लिखा और फिर उनका लिखा। बीजेपी में ये क्या चल रहा है? एक दूसरे को पीछे धकेलने की साजिश ही बीजेपी की असली सच्चाई है और वैसे तो सब एक साथ चलते हैं। उन्होंने आगे कहा है कि कृपापात्र पोस्टिंग पर बैठे लोगों को किसी अन्य 'जीते हुए' के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। ये जो दिखाने को चलते हैं हमकदम हैं लेकिन यही एक दूसरे का गम हैं।
Created On :   2 May 2026 7:03 PM IST













