असम में फिर सरमा सरकार: बीजेपी के डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल

बीजेपी के डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल
असम में भाजपा नेता डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा लेजिस्लेचर पार्टी और NDA लेजिस्लेचर पार्टी का नेता चुना गया। सरमा के सीएम समारोह में पीएम मोदी चीफ गेस्ट होंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में भाजपा नेता डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा लेजिस्लेचर पार्टी और NDA लेजिस्लेचर पार्टी का नेता चुना गया। डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

इससे पहले असम में बीजेपी विधायक दल की मीटिंग हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को असम में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए क्रमशः केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया ।

असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने NDA और बीजेपी विधायकों की बैठक की जानकारी देते हुए कहा हम जल्द ही दोपहर तक गवर्नर को सरकार बनाने के दावे के बारे में बता देंगे। 12 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है, जो एक ऐतिहासिक पल होगा क्योंकि मुख्यमंत्री 102 विधायकों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में शपथ लेंगे, जो चीफ गेस्ट होंगे। असम विधानसभा के स्पीकर बिस्वजीत दैमारी ने कहा एनडीए और बीजेपी की बैठक में चर्चा होने के बाद सब चीजें फाइनल हो जाएंगी। 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह को हो जाएगा।

Created On :   10 May 2026 11:38 AM IST

Tags

Next Story