Tamil Nadu New CM: क्या थलापति विजय ने फिल्मी स्टाइल में PM मोदी को दिया जवाब? मुख्यमंत्री बनने पर भेजी थी शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में रविवार (10 मई, 2026) को नई सरकार का गठन हो गया है। सी जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ सुबह 10 बजे लगी थी। इसके बाद से प्रदेश में नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। विजय के साथ 9 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई संदेश भेजा है। जिसका जवाब नए मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज में दिया है।
PM मोदी ने बधाई संदेश में क्या कहा?
पीएम मोदी ने तमिलनाडु के नए मु्ख्यमंत्री को बधाई देते हुए लिखा कि थिरू सी जोसेफ विजय को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने की बधाई। इसके साथ ही कहा कि उनके आगे कि कार्यकाल के शुभकामनाएं। केंद्र सरकार अपने देश को लोगों की जिंदगी बेहतर करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।
CM ने PM के बधाई संदेश पर दी प्रतिक्रिया
तमिलनाडु के नए सीएम और तमिलगा वेत्री कड़कम (TVK) प्रमुख विजय ने पीएम मोदी के बधाई संदेश पर कहा कि वे पीएम मोदी का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पदभार संभाले के लिए शुभकामनाएं दी इसके लिए धन्यवाद देता हूं। साथ ही कहा कि उनका मकसद एकमात्र लोगों तक जनकल्या और उनकी प्रगति के लिए काम करना है। इसके अलावा बताया कि प्रदेश के निरंतर विकास के लिए केंद्र सरकार के सक्रिय सहयोग और समर्थन की आशा की है।
यह भी पढ़े -गुलाम अली खटाना ने तमिलनाडु के सीएम को किया सचेत, क्षेत्रीय दलों को खत्म कर देती है कांग्रेस
विजय को सरकार बनाने में आई मुश्किल
विजय ने टीवीके को दो साल पहले लॉन्च किया था। इसके बाद टीवीके ने लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था और मुख्य फोकस तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 रखा। जिसमें पार्टी ने सभी 234 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से 108 को जीत मिली थी। ऐसे में उनकी पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। इसके लिए टीवीके ने कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके, आईयूएमल के साथ हाथ मिलाया और सरकार बनाने का राज्यपाल के सामने दावा पेश किया। इसके बाद उन्हें सरकार बनाने का न्योता मिला। फिलहाल विजय को उनके पार्टी समेत अन्य दलों से कुल 120 विधायकों का समर्थन है।
Created On :   10 May 2026 8:40 PM IST













