Keralam New CM News: केरलम में कांग्रेस किसे बनाएगी मुख्यमंत्री? नियुक्त किए पर्यवेक्षकों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपी रिपोर्ट, इन तीन नेताओं के नाम शामिल

केरलम में कांग्रेस किसे बनाएगी मुख्यमंत्री? नियुक्त किए पर्यवेक्षकों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपी रिपोर्ट, इन तीन नेताओं के नाम शामिल
केरलम में नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में मंथन तेज हो गया है। इस बीच जानकारी मिली है कि कांग्रेस ने नेतृ्त्व वाले गठबंधन यूनाइडटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के भीतर सीएम के नाम पर सहमति बनते हुए नजर आ रही है।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम में नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में मंथन तेज हो गया है। इस बीच जानकारी मिली है कि कांग्रेस ने नेतृ्त्व वाले गठबंधन यूनाइडटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के भीतर सीएम के नाम पर सहमति बनते हुए नजर आ रही है। इसके लिए कांग्रेस की तरफ से केरलम में नियुक्त दो पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमन को भेज दी है, जिसमें तीन बड़े नेताओं के नाम बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

केरलम के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक और अजय माकन को पर्यवेक्षक बनाया है। इन्हीं नेताओं पर नए सीएम के चयन की जिम्मेदारी है। जिसके लिए शुक्रवार (8 मई, 2026) को इन नेताओं ने अपनी रिपोर्ट पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दी है। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में कांग्रेस विधायकों की लोकप्रिय नेता और उनकी राय को शामिल किया गया है। जिसके आधार पर मुख्यमंत्री के चयन में आसानी हो सके।

CM पद के लिए इन नेताओं के नाम शामिल?

मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपी गई रिपोर्ट में तीन नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। जिसमें वी. डी. सतीशन, रमेश चेन्नीथला और केसी वेणुगोपाल का नाम बताया जा रहा है। इसके बाद कांग्रेस नेतृ्त्व इस तरह का फॉर्मुला बनाने में जुट गया है, जिसकी वजह से इन तीनों नेताओं को संतुष्ट किया जाएं। इसके साथ ही पार्टी के भीतर कोई बगावत भी नहीं हो।

UDF ने कितनी सीटों पर जीता चुनाव

केरलम में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई, 2026 को चुनाव आयोग ने घोषित किए थे। राज्य की 140 विधानसभा सीटों में से गठबंधन को 102 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस ने कुल 63 सीटों पर जीत हासिल की है। बता दें कि यूडीएफ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (जैकोब), और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) शामिल है।

Created On :  

Tags

Next Story