यूपी में बुलडोजर एक्शन: वाराणसी में वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित 'मुसाफिर खाना' की संपत्तियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी

वाराणसी में वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित मुसाफिर खाना की संपत्तियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी
उत्तरप्रदेश में वाराणसी के दालमंडी इलाके में वक्फ बोर्ड संचालित 'मुसाफिर खाना' की संपत्तियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, वाराणसी। उत्तरप्रदेश में वाराणसी के दालमंडी इलाके में वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित 'मुसाफिर खाना' की संपत्तियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी है। मौके पर PWD, जिला प्रशासन, अर्धसैनिक बल, PAC और पुलिस की भारी तैनाती है। 300 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है।

दशाश्वमेध ACP अतुल अंजन त्रिपाठी ने न्यूज एजेंसी से कहा संबंधित विभाग की ओर से कानूनी प्रकिया पूरे होने के बाद वक्फ की संपत्ति मुसाफिर खाना के ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। काफी समय देने के बाद आज धवस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है, पर्याप्त बल तैनात किया गया है। लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए बैरिगेडिंग की गई है, इलाके में ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।

PWD कार्यकारी अभियंता केके सिंह ने एएनआई से कहा इसके लिए उचित समय दिया गया था और आज इसकी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है, दो दिन से लगातार यह कार्रवाई चल रही है। इलाके में वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित ‘मुसाफिर खाना’ की संपत्तियों के खिलाफ ध्वस्तिकरण अभियान तेजी से जारी है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस तैनात है।

Created On :   11 May 2026 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story