असम CM शपथ ग्रहण समारोह: हिमंत बिस्वा सरमा कल सुबह 11 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, आज रात पहुंचेंगे गुवाहाटी

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल मंगलवार सुबह 11 बजे होगा। खुद डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया के सामने इसकी जानकारी दी। उनके शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पीएम मोदी आज रात गुवाहाटी पहुंचेंगे। सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
असम में भाजपा व एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा प्रधानमंत्री आज रात गुवाहाटी पहुंचेंगे। कल सुबह 11 बजे असम की नई सरकार का शपथ होगा। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, साथ में तमाम मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष और बोकाखात से नवनिर्वाचित विधायक अतुल बोरा ने असम में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा असम की जनता ने हमें भारी जनादेश देकर पुरस्कृत किया है, हमें पूरा विश्वास है कि अगले 5 वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे, और असम की जनता एक सच्चे 'स्वर्ण युग' की साक्षी बनेगी।
यह भी पढ़े -बीजेपी -एनडीए विधायक दल का नेता चुने गए डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी समेत जनता का शुक्रिया अदा किया
असम सीएम के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा अभी दो दिन पहले ही, हमने बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था, और फिर 12 तारीख को, हम यहां असम में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पूरा देश सकारात्मक ऊर्जा से भरी है।
असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने असम सीएम के तौर पर डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह पर मीडिया के सामने कहा सबसे जरूरी बात यह है कि लोकतंत्र में लोगों के हित सबसे अधिक मायने रखते हैं। इस सरकार को असम की जनता की उम्मीदों को पूरा करना होगा। असम की महिलाओं ने BJP को वोट दिया है। लेकिन असम में महिलाओं की सुरक्षा अब भी एक अहम मुद्दा बना हुआ है। मुझे उम्मीद है कि असम पुलिस, BJP के एजेंट के तौर पर काम करने के बजाय, भविष्य में महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएंगे।
Created On :   11 May 2026 5:37 PM IST













