तमिलनाडु में विजय सरकार: सीएम ने DMK चीफ स्टालिन और MDMK चीफ वाइको से आवास पर पहुंचकर की मुलाकात, दोनों ने TVK सरकार का साथ देने की कही बात

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने आज कई नेताओं से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की, और उनका आशीर्वाद लिया। सबसे पहले सीएम विजय तमिलनाडु सचिवालय से रवाना होकर पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम.के. स्टालिन, पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन के आवास पर पहुंचे और मुलाकात की। स्टालीन आवास पर पूर्व सीएम ने मौजूदा सीएम विजय का शॉल पहनाकर जोरदार स्वागत किया, उसके बाद टीवीके चीफ विजय ने भी डीएमके चीफ स्टालिन को शॉल पहनाई , दोनों नेताओं के बीच थोड़ी देर चर्चा हुई उसके बाद सीएम विजय स्टालिन आवास से रवाना हो गए। सियासी गलियारों में विरोधी दलों के नेताओं से सीएम की मुलाकात के अलग अलग मायने निकाल रहे है। आपको बता दें विजय सरकार को विधानसभा में अभी बहुमत भी साबित करना है।
यह भी पढ़े -तमिलनाडु के स्पीकर चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी डीएमके, आर. सक्करापानी हो सकते हैं प्रत्याशी
उसके बाद तमिलनाडु सीएम विजय, MDMK के महासचिव वाइको से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे और उनके मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद राज्य के मुखिया विजय उनके आवास से रवाना हुए। तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय से मिलने पर MDMK के संस्थापक वाइको ने कहा यह उनकी राजनीतिक उदारता और परिपक्वता को दर्शाता है, यह तमिलनाडु राज्य में स्वस्थ राजनीति को बढ़ावा देने का एक अच्छा निर्णय है।
MDMK के सांसद दुराई वाइको ने तमिलनाडु सीएम विजय के MDMK के संस्था
पक वाइको से उनके आवास पर मुलाकात होने को लेकर न्यूज एजेंसी से कहा यह उनकी दरियादिली दिखाता है। हमने उनकी शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी। हमने उन्हें सफलता के लिए भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वाइको जी की सेहत के बारे में भी पूछा। हमने यह भी कहा कि सुशासन देने की उनकी कोशिश में, हम भी उनके साथ रहेंगे और सीएम विजय को अपना समर्थन देंगे। हमें उन्हें एक मौका देना चाहिए। उनके पास कोई अनुभव नहीं है। उन्होंने भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार और सामाजिक न्याय का वादा किया है। सुशासन देने के मामले में हम उनके साथ हैं।
Created On :   11 May 2026 6:11 PM IST












