Priyanka Chaturvedi News: पीएम मोदी की अपील पर प्रियंका चतुर्वेदी ने शेयर किया वीडियो, सरकार पर निशाना साधते हुए उठाए कई सवाल

पीएम मोदी की अपील पर प्रियंका चतुर्वेदी ने शेयर किया वीडियो, सरकार पर निशाना साधते हुए उठाए कई सवाल
प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि इनके शासन में सबसे ज्यादा वीवीआईपी मूवमेंट है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पूरे देश से अपील की है, जिसके बाद से ही देश की राजनीति गरमा गई है। पीएम मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल बचाने, कम खर्च करने और जरूरत के हिसाब से जीवनशैली बदलने की बात कही है। इसी को लेकर शिवसेना उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि अगर आम जनता से लगातार त्याग करने को कहा जा रहा है, तो सरकार अपनी तरफ से क्या कदम उठाएगी।

गैस सिलेंडर की कीमतों पर उठाए सवाल

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए गए। उनका कहना था कि पहले सरकार की ओर से भरोसा दिलाया गया था कि हालात नियंत्रण में हैं और आम लोगों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। लेकिन मतदान खत्म होने के तुरंत बाद कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई।

जनता से अपील, लेकिन सरकार क्या करेगी?

उन्होंने कहा कि लोगों से घर से काम करने, गाड़ियों का कम इस्तेमाल करने, खाने के तेल में कटौती और विदेश यात्रा टालने जैसी बातें कही जा रही हैं। ऐसे में सवाल यह है कि सरकार और बड़े नेता खुद क्या बदलाव करेंगे। उन्होंने पूछा कि क्या मंत्रियों के बड़े काफिलों और भारी सुरक्षा व्यवस्था में कमी लाई जाएगी।

चुनावी रैलियों पर भी उठाए सवाल

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि चुनाव के दौरान बड़े स्तर पर रैलियां हुईं, जिनमें हजारों लोग बसों और गाड़ियों से पहुंचे। उनका कहना था कि इन कार्यक्रमों में भी काफी खर्च और ईंधन का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने पूछा कि क्या आगे ऐसे बड़े आयोजनों पर भी रोक लगेगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर आम लोगों से बचत और सादगी अपनाने की उम्मीद की जा रही है, तो वही नियम नेताओं और सरकार पर भी लागू होने चाहिए। उनके मुताबिक तभी जनता को लगेगा कि सभी मिलकर हालात संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

Created On :   11 May 2026 6:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story