मौसम अपडेट: देशभर में नजर आ रहे दो तरह के मौसम, आने वाले घंटों में 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज चलेंगी हवाएं, जानें आज का मौसम

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 11 मई को बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
यूपी-बिहार में बारिश की संभावना
यूपी-बिहार में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गी है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी की कई जगहों पर बारिश होने वाली है। जिसमें मथुरा, आगरा, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा, बलरामपुर, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया शामिल हैं। वहीं, बिहार में गया, जहानाबाद, पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और अररिया के अलावा कई राज्य शामिल हैं।
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहने वाला है मौसम?
पहाड़ी इलाकों में भी बारिश देखने को मिलेगी। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश में गर्मी का दौर जारी है। इसी बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें भोपाल, इंदौर, सिंगरौली, रीवा, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, बालाघाट, मांडला, बेतुल और सागर शामिल हैं।
Created On :   11 May 2026 1:01 PM IST












