पंजाब में आप को बड़ा झटका!: राघव चड्ढा के बाद अब CM भगवंत मान के भाई ने दिया दगा, AAP छोड़ BJP का थामा दामन

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में सोमवार को सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई और आप नेता ज्ञान सिंह मान ने बीजेपी का दामन थाम लिया। पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस घटनाक्रम को लेकर पंजाब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।
आप नेता ज्ञान सिंह ने बीजपी का थामा दामन
पंजाब कांग्रेस ने ज्ञान सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "AAP डाउन with 7 MPs and 1 चाचे दा मुंडा।" बता दें कि बीते महीने आप के सात राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो गए थे। इनमें से छह को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा भेजा था।"
पंजाब बीजेपी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ''पंजाब में बीजेपी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। वर्तमान में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब उनके चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान आज बीजेपी में शामिल हो गए।''
यह भी पढ़े -कर्नाटक एमएम हिल्स मंदिर में तेंदुए के हमलों पर आर. अशोक बोले, यह सरकार की प्रशासनिक विफलता
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ज्ञान सिंह को दिलाई सदस्यता
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बीजेपी परिवार में उनका स्वागत किया और कहा कि BJP की जनहितैषी नीतियों और विकास के दृष्टिकोण के कारण लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के भीतर से ही विश्वास टूटना यह दर्शाता है कि पंजाब के लोग अब झूठे वादों और दिखावटी राजनीति से तंग आ चुके हैं।''
बता दें, बीते महीने आम आदमी पार्टी से राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी ने बीजेपी का दामन थामा था। इसके बाद राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी में अब एक टॉक्सिक माहौल बन गया है।
Created On :   11 May 2026 6:51 PM IST












