LNG Shortage: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और होर्मुज पर रुकावट के बाद भी पाकिस्तान पहुंच रहे LNG टैंकर्स, जानें क्यों मिल रही पाक को एंट्री?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच पाकिस्तान में गैस और कच्चे तेल की कमी भी देखने को मिल रही है। लेकिन अब ऐसा नजर आ रहा है कि पाकिस्तान की परेशानी थोड़ी कम हो रही है। इस तनाव और रुकाव के बीच भी कतर से एक और बड़ा जहाज पाकिस्तान की तरफ जा रहा है।
होर्मुज में भी नहीं रोका जा रहा जहाज
जानकारी के अनुसार, कतर से रवाना हुआ एलएनजी जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करके पाकिस्तान पहुंचने वाला है। ये जहाज कुछ दिनों में कराची पोर्ट भी पहुंच जाएगा। इससे पहले भी पाकिस्तान के लिए एक जहाज गुजर चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि तनाव के बाद भी ईरान कुछ जहाजों को पार करने की इजाजत दे रहा है।
यह भी पढ़े -मृणालिनी साराभाई बचपन में सीखी थी पश्चिमी नृत्य की दुर्लभ ‘डालक्रोज’ तकनीक, भारतीय शास्त्रीय नृत्य को दी वैश्विक पहचान
पाकिस्तान में गैस की भारी कमी
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान इस वक्त गैस की बड़ी समस्या से परेशान है। कई जगहों पर उद्योगों और फैक्ट्रियों पर भी इसका साफ असर पड़ा है। हालातों को देखते हुए पाकिस्तान ने ईरान से बातचीत की थी, जिससे जरूरत भर की गैस को पाकिस्तान आने के लिए साफ रास्ता मिल सके।
कतर और पाकिस्तान के बीच हुआ समझौता
सूत्र के मुताबिक, ये गैस खेप कतर और पाकिस्तान के बीच पहले से हुए समझौते के तहत ही भेजी जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी दो अन्य जहाज पाकिस्तान भेजे जा सकते हैं।
यह भी पढ़े -डिजाइनिंग की दुनिया में ईशा देओल की एंट्री, धर्मेंद्र के बनाए लोगो के साथ शुरू किया अपना नया प्रोजेक्ट
एशिया के लिए भी जरूरी है कतर
बता दें, कतर दुनिया में बड़े गैस एक्सपोर्ट करने वाले देशों में शामिल है। भारत, चीन समेत कई एशियाई देश वहां से गैस मंगाते हैं। लेकिन मौजूदा तनाव के चलते यहां से सप्लाई पर असर पड़ रहा है। कई जगह मरम्मत और सुरक्षा कारणों से गैस प्रोडक्शन भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में आने वाले समय में ऊर्जा बाजार पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।
Created On :  
