मिडिल ईस्ट तनाव: 'देश की स्थिति पर चर्चा करने के बजाय निकल रहे विदेश' AAP सांसद ने PM मोदी को दी नसीहत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से पनपे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता से अपने खर्चों में कटौती के लिए कहा है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की तीखी टिप्पणी सामने आई है। इस पर उनका कहना है कि भारत के लोगों को अब समझ लेना चाहिए कि वो केवल और केवल चुनाव का इस्तेमाल करते हैं। जैसे ही चुनाव खत्म हो गए है, अब देश की जनता पर महंगाई का बोझ पड़ने वाला है।
यह भी पढ़े -'विनेश फोगाट पर पहलवानी से लगाया जा सकता है बैन' WFI संजय सिंह ने गोंडा में दिया बड़ा बयान
विदेश टूर पर जाएंगे PM मोदी
AAP सांसद ने बताया, "प्रधानमंत्री को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए और देश की जो स्थिति है उसके बारे में संसद में चर्चा करनी चाहिए। लेकिन प्रधानमंत्री यूएई यूरोप के टूर पर निकल रहे हैं। अब उनके लिए विदेश की यात्राएं करना मौज मनाना ये जरूरी है, चुनाव खत्म हो गए हैं तो वो जरूरी है।"
PM मोदी को दी नसीहत
संजय सिंह ने पीएम मोदी के संबोधन पर आगे कहा, "पीएम मोदी की सलाह की पेट्रोल-डीजल, गैस का इस्तेमाल कम करो, सोना खरीदना कम करो, तेल खाना कम करो। प्रधानमंत्री जी इसकी सलाह आप खुद से करिए, आप लाखों लोगों की रैली करते हैं, लाखों लोग आते हैं लाखों लीटर पेट्रोल बर्बाद होता है उसे बंद करिए। प्रधानमंत्री जी जो बड़े बड़े रोड शो करते हैं उसे बंद करिए। ये विदेशों की यात्राएं बंद करिए।"
यह भी पढ़े -भगवंत सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सीएम समेत आप नेताओं ने उठाए सवाल
सोने पार क्या बोले?
आप सांसद ने यह भी बताया, "आप सोना खरीदने के लिए मना कर रहें हैं, डेढ़ लाख रूपये तोला सोना है तो आम जनता कहां से सोना खरीद पाएगी। सोना तो आप के दोस्त खरीद रहे हैं, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी तो उनसे कहिए देश को लूटना बंद करें, देश की सारी संपत्तियों को खरीद कर आप लाखों करोड़ों कमा रहे हैं और आप देश की जनता को उपदेश दे रहे हैं।"
देश की जनता से क्या कहा?
आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, "देश की जनता को समझना होगा कि पटना में लाठियां खानी है, बंगाल में हिंसा झेलनी है, दिल्ली में ढाई हजार का वादा करके उसे भूल जाना है। प्रधानमंत्री के दो करोड़ रोजगार का वायदा और 15 लाख का वायदा झूठे निकले, फिर भी अगर आप उनको बार वोट दे रहें हैं तो उनको ताकत मिलेगी वो और मजबूती से झूठ बोलेंगे और मजबूती से आपको ठगेंगे और मजबूती से आपको मंहगाई की आग में झोंकेंगे।"
Created On :  

