Delhi Politics: क्या AAP सांसद संजय सिंह भी BJP होंगे शामिल? पार्टी कार्यकर्ताओं और देश की जनता का जिक्र करते हुए किया स्पष्ट

क्या AAP सांसद संजय सिंह भी BJP होंगे शामिल? पार्टी कार्यकर्ताओं और देश की जनता का जिक्र करते हुए किया स्पष्ट
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने खुद के बीजेपी में शामिल होने वाले सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उनकी यह प्रतिक्रिया ऐसे समय पर सामने आई है, जब उनकी पार्टी के सात सांसद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने खुद के बीजेपी में शामिल होने वाले सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उनकी यह प्रतिक्रिया ऐसे समय पर सामने आई है, जब उनकी पार्टी के सात सांसद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को संजय सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि वह जिस दिन बीजेपी में शामिल हो जाएंगे, तो वे जहां भी दिखे उनके पार्टी के कार्यकर्ता और देश की जनता उनके चेहरे पर कालिख पोत दें।

पंजाब के विधायक BJP में हो रहे शामिल?

मीडिया के इस सवाल पर संजय सिंह ने जवाब देते हुए कहा, "ये झूठी और बेबुनियाद बात है। उन्होंने ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके ऑपरेशन लोटस राज्यसभा के सांसदों पर चला लिया। हम लोग सचेत हैं। ऑपरेशन लोटस का जवाब ऑपरेशन पीटस के साथ पंजाब में उनको दिया जाएगा।"

आप भी बीजेपी को ज्वाइन कर रहे हैं क्या? इस पर उन्होंने कहा, "मोदी जी से पूछिए कि हिंदुस्तान में कौन सा ऐसा व्यक्ति है जो उनके साथ नहीं जाएगा तो वो करेंगे कि संजय सिंह। मरते दम तक भारतीय जनता पार्टी में जाने का दूर दूर तक कोई प्रश्न ही नहीं उठता।"

बंगाल चुनाव पर क्या दी प्रतिक्रिया?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर संजय सिंह ने बताया, "4 तारीख के बाद आपको पता चल जाएगा कि बीजेपी के गुंडे बंगाल छोड़कर भागेंगे या पंचर बनाते नजर आएंगे। पूरा देश देख रहा है कि एसआईआर के जरिए वोट की चोरी, ऊपर से क्रेंदीय सुरक्षा बल, केंद्रीय सुरक्षा बल के जरिए मतदाताओं को डराना-धमकाना, ऊपर से ईडी-सीबीआई के जरिए नेताओं को गिरफ्तार करना। कई चरण में चुनाव को प्रभावित करने के लिए पीएम मोदी ने तरीका बना लिया है।"

यूपी की कितनी सीटों पर AAP

मीडिया ने उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 के चुनाव को लेकर सवाल पूछा कि AAP कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "अभी पंचायत चुनाव का समय है। अभी पंचायत चुनाव की तैयारी में हैं। उसके बाद लौटकर आपको बताएंगे।"

Created On :   29 April 2026 12:35 AM IST

Tags

Next Story