पंजाब समाचार: भगवंत सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सीएम समेत आप नेताओं ने उठाए सवाल

भगवंत सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, सीएम समेत आप नेताओं ने उठाए सवाल
संजीव अरोडा और उनके सहयोगियों से संबंधित 4 ठिकानों पर पीएमएलए, 2002 के तहत ईडी की सर्चिंग जारी है। यह जांच चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर एरिया में की जा रही है। इनमें संजीव का मंत्री पद के लिए आवंटित सरकारी आवास भी शामिल है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने सुबह-सुबह पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की है। संजीव अरोडा और उनके सहयोगियों से संबंधित 4 ठिकानों पर पीएमएलए, 2002 के तहत ईडी की सर्चिंग जारी है। यह जांच चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर एरिया में की जा रही है। इनमें संजीव का मंत्री पद के लिए आवंटित सरकारी आवास भी शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने रेड की कार्रवाई सुबह 7:25 बजे शुरू की। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के तौर पर तीन दर्जन CIA और SF जवान तैनात किए गए।

ईडी ने दिल्ली, गुड़गांव और चंडीगढ़ में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के ऑफिस परिसर और संजीव के घर सहित 5 परिसरों पर रेड की, ईडी ने संजीव द्वारा अपनी कंपनी के जरिए से किए गए बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस का पता लगाया था, जिसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल फोन की फर्जी जीएसटी खरीद और उसके बाद दुबई से भारत में अवैध धन के राउंड ट्रिप निर्यात शामिल थे।

पंजाब सीएम समेत आप नेताओं ने ईडी रेड को लेकर बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सीएम सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ईडी की छापेमारी को लेकर एक्स पर लिखा आज फिरसे BJP की ED संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में ये तीसरी बार उनके घर BJP की ED आई है। और पिछले एक महीने में दूसरी बार। फिर भी कुछ नहीं मिला है इनको। मैं मोदी जी को बताना चाहता हूँ कि पंजाब गुरुओं की धरती है औरंगजेब भी नहीं झुका सका था। ये भगत सिंह की धरती है जो अंग्रेजों के सामने कभी नहीं झुके, तो मोदी के इन हथकंडों के सामने पंजाब कभी नहीं झुकेगा। ED-BJP के इस अनैतिक गठबंधन का अंत पंजाब से ही होगा।

आपको बता दें सुबह सुबह करीब 20 गाड़ियों से ईडी अधिकारियों की टीम ने संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास पर छापेमारी की। ईडी की रेड को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने कहा BJP का “सुपारी किलर” ED आज फिर पंजाब पहुँच गया है। सरकार के कैबिनेट मंत्री @SanjeevArora_PB के घर छापेमारी शुरू हो गई है। दो तीन दिन तमाशा चलेगा, फ़र्ज़ी ख़बरे चलेंगी सुपारी किलर वापस चले जायेंगे। फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा। पंजाब की @BhagwantMann सरकार को बदनाम करने के लिए पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए और कितने हथकंडे अपनाओगे मोदी जी?

Created On :   9 May 2026 10:00 AM IST

Tags

Next Story