PM Narendra Modi: PM मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर BJP ने किया करारा जवाब, सपा सांसद ने उन्हें बताया देश विरोधी

PM मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर BJP ने किया करारा जवाब, सपा सांसद ने उन्हें बताया देश विरोधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर समाजवादी (सपा) सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर समाजवादी (सपा) सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रमुख पंकज चौधरी और राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है।

यूपी बीजेपी प्रमुख ने क्या कहा?

पंकज चौधरी ने सपा सांसद के बयान पर कहा, "प्रधानमंत्री किसी दल के नहीं हैं, वो देश का गौरव हैं। सपा सांसद के बयान से देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान हुआ है। ये पहली बार नही हुआ है। सपा जब जब हार का आईना देखती है, तब तब ऐसा सपा करती है।"

उन्होंने आगे यह भी कहा, "क्या अखिलेश यादव इन्हें पार्टी से निकालेंगे। अगर नही निकलाते को लगेगा अखिलेश की मर्जी पर हुआ है। विधिक कार्रवाई पर भी हम चर्चा कर रहे हैं। सपा हर बौखलाहट पर ऐसा करती हैं। बिहार, बंगाल के नतीजों में हार से बौखलाए हैं। यूपी की जनता ने 2017 से धूल चटवाया है, 2027 में भी चटवाएंगे।"

यूपी डिप्टी CM ने दी प्रतिक्रिया

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी पर ओछी व अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि इस हरकत से वे अपनी ही पार्टी के ताबूत में आखिरी कील ठोक रहे हैं। 2027 में सपा को सफा होने से कोई नहीं बचा सकता।"

सपा सांसद ने क्या दिया बयान?

गौरतलब है कि प्रदेश के हमीरपुर में साप सांसद ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहें थे। इसके साथ ही उन्हें देश विरोधी भी बता दिया था। इसके बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Created On :  

Tags

Next Story