केरलम नया मुख्यमंत्री: कांग्रेस हाईकमान ने तीन विधायकों के नाम किए फाइनल, जानें कितने दमदार

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन में नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार है। इस मामले को लेकर नई दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसके बाद भी पार्टी हाईकमन किसी अंतिम फैसले पर नहीं पहुंच पा रहा है। इन सबके बीच केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन के नाम पर समर्थन के लिए अलग-अलग खेमों की लॉबिंग तेज हो गई है। इस मामले कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता एके एंटनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
केरलम मुख्यमंत्री पद के दावेदार
सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे, लेकिन इससे पहले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के प्रमुख सहयोगी दलों चर्चा करेंगे। फिलहाल बातचीत और मंथन का दौरा खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नाम पर तीन मुख्य दावेदरों में केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला शामिल है। इन्हीं नामों पर हाईकमन अंतिम फैसला लेने वाले हैं।
केसी वेणुगोपाल के समर्थकों ने किया दावा?
केसी वेणुगोपाल के समर्थकों ने दावा है कि कांग्रेस नेतृत्व उनके नाम की घोषणा मुख्यमंत्री के लिए कर सकता है, क्योंकि उनके पास राष्ट्रीय स्तर का अनुभव है। साथ ही कहा कि उनके पक्ष में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े -कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पारित किया प्रस्ताव, पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष खड़गे को सौंपी रिपोर्ट
सतीशन खेमे ने दी प्रतिक्रिया
वीडी सतीशन खेमे का कहना है कि केरलम में जनता का मूड और कई यूडीएफ सहयोगियों का समर्थन उनके पक्ष में मजबूत है। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने सतीशन समर्थकों के सार्वजनिक प्रदर्शन और शक्ति प्रदर्शन पर नाराज है। इसके बाद भी उनके समर्थकों ने बताया कि पार्टी उनके जमीनी माहौल की नजरअंदाज नहीं कर सकती है।
चेन्निथला पक्ष ने क्या बताया?
रमेश चेन्निथला पक्ष ने बताया कि वह अपनी वरिष्ठता और लंबे प्रशासनिक व राजनीतिक अनुभव के आधार पर मुख्यमंत्री बन सकते हैं। सूत्र कहते हैं कि चेन्निथला उम्मीद लगाए बैठे हैं कि नेतृत्व उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप सकता है।
Created On :  


