Trump China Visit: चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, बीजिंग एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, शी जिनपिंग के साथ ईरान समेत इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, बीजिंग एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, शी जिनपिंग के साथ ईरान समेत इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच गए हैं। वह चीन का दौरा करने वाले अमेरिका के 8वें राष्ट्रपति बने।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच गए हैं। बीजिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें चीन के उपराष्ट्रपति हान जेंग ने रिसीव किया। हांग जेंग को शी जिनपिंग का करीबी माना जाता है, वह पिछले साल ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे। 2017 के बाद चीन पहुंचे ट्रंप का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ।

बेटे और बहू भी साथ

ट्रंप के विमान से उतरते वक्त नीले और सफेद रंग की यूनिफॉर्म पहने करीब 300 बच्चे एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उनके हाथ में चीन और अमेरिका के झंडे थे। वह मंदारिन भाषा में ‘वेलकम’ के नारे लगा रहे थे। ट्रंप के साथ उनके बेटे और बहू भी मौजूद थे।

इसके साथ ही टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर इंसान इलॉन मस्क समेत अमेरिका के 17 कारोबारी भी ट्रंप के साथ चीन पहुंचे हैं।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

ट्रंप इस दौरे के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अलग-अलग दौर की बातचीत होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को दोनों के बीच बातचीत होगी, जिसमें व्यापार, ताइवान, रेयर अर्थ मिनरल्स, AI और ईरान युद्ध जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

बता दें कि ट्रंप चीन जाने वाले 8वें अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। सबसे पहले साल 1972 में रिचर्ड निक्सन ने चीन का दौरा किया था। उनके बाद 1975 में जेराल्ड फोर्ड, 1984 में रोनाल्ड रीगनन, जॉर्ज एच. डब्ल्यू बुश, 1998 में बिल क्लिंटन, 2001,02 और 08 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश, 2009,2014 में बराक ओबामा और 2017 में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के दौरे पर गए थे।

Created On :   13 May 2026 8:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story