Middle East Tension: क्या ईरान समुद्र में बिछा रहा माइन? UN में अमेरिका का बड़ा आरोप, समर्थन में आए 113 देश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वाल्ट्ज (Mike Waltz) ने कहा कि ईरान अपनी हरकतों की वजह से दुनिया में अकेला पड़ता जा रहा है। अमेरिका का आरोप है कि ईरान समुद्री रास्तों में गैरकानूनी काम कर रहा है। इसमें समुद्र में माइन बिछाना और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से पैसे वसूलना शामिल है। अमेरिका ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव को 113 देशों का समर्थन मिला है। भारत, जापान और दक्षिण कोरिया ने भी इस कदम का साथ दिया है। अमेरिका का कहना है कि ईरान की गतिविधियों से दुनिया के व्यापार और सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है।
यह भी पढ़े -अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल पहुंच में बढ़ती खाई को भरने पर फोकस
समुद्री रास्तों को लेकर बढ़ा विवाद
अमेरिका का कहना है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इलाके में तनाव बढ़ा रहा है। यह दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है। यहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की सप्लाई होती है। अमेरिका के मुताबिक, अगर इस रास्ते में खतरा बढ़ता है तो उसका असर कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
113 देशों ने किया समर्थन
अमेरिका के राजदूत माइक वाल्ट्ज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में ईरान के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव को 113 देशों का समर्थन मिला है। उन्होंने बताया कि भारत, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों ने भी इस पहल का साथ दिया। अमेरिका इसे ईरान पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के तौर पर देख रहा है।
अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई महीनों से तनाव बना हुआ है। अप्रैल 2026 में दोनों देशों के बीच अस्थायी सीजफायर लागू हुआ था। इसके बाद हालात कुछ शांत हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने की बात कही, लेकिन ईरान पर दबाव भी जारी रखा। वहीं, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर दोबारा हमला हुआ तो वह कड़ा जवाब देगा।
Created On :   14 May 2026 11:30 AM IST












