Trump-Xi Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा रहा कैसा? जानकारों ने बताया बहुत बड़ा अपमान!

डिजिटल डेस्क बीजिंग। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की तीन दिवसीय यात्रा करके वापस वॉशिंगटन पहुंच गए हैं। इस दौरान उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मुलाकात हुई, जिसे ट्रंप ने ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किसी भी विवादस्पद मुद्दे पर चर्चा या फिर समझौता नहीं हुआ है। शी ने उनको अपने सबसे बेहद खास और सुरक्षित निवास झोंगनानहाई का दौरा कराया और सम्मानित किया है।
यह भी पढ़े -ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात पर रूस ने दिखाई दिलचस्पी, क्रेमलिन प्रवक्ता ने दौरे को लेकर कह दी ये अहम बात
दोनों नेताओं की अद्भुत मुलाकात- ट्रंप
इस मुलाकात को लेकर शी का कहना है, "यह वह स्थान है जहां चीन की पार्टी की केंद्रीय सरकार के नेता काम करते हैं और रहते हैं, जिनमें मैं भी शामिल हूं।" वहीं, ट्रंप ने इस मुलाकात को 'अद्भुत' बताया और कहा कि यह जगह किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं बताई है। हालांकि, ट्रंप की यह यात्रा काफी सहज नहीं रही है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को अमेरिकी मीडिया और अधिकारियों के साथ बदतमीजी की गई है। लेकिन अभी तक इन खबरों का अमेरिका की तरफ से किसी प्रकार का खंडन नहीं किया गया है।
यह भी पढ़े -अमेरिकी सेना का दावा-'ईरान की सैन्य ताकत 90 प्रतिशत तक कमजोर', सीनेट में किया सैन्य कार्रवाई का बचाव
जानकारों ने ट्रंप के इस दौरे पर क्या कहा?
कुछ जानकारों का मानना है कि चीनी राष्ट्रपति पहले दिन ट्रंप को रिसीव करने नहीं पहुंचे थे, जिसे उन्हें अमेरिका के लिए बेइज्जती बता रहे हैं। बीजिंग एयरपोर्ट पर ट्रंप एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे। इसका हिस्सा विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, एलन मस्क और टिम कुक थे। ट्रंप के स्वागत के लिए चीनी उपराष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंचे। राजनीतिक टिप्पणीकार ब्रायन एलन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "बहुत बड़ा अपमान! ट्रंप अभी-अभी चीन पहुंचे हैं। व्हाइट हाउस इसे रेड कार्पेट ट्रीटमेंट कह रहा है।"
Created On :   16 May 2026 1:54 AM IST












