Trump-Xi Meeting: ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात पर रूस ने दिखाई दिलचस्पी, क्रेमलिन प्रवक्ता ने दौरे को लेकर कह दी ये अहम बात

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही के दिनों में चीन का दौरान किया था। इस दौरान उनकी मुलाकात वहां के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई थी। इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हचलच तेज हो गई है। ट्रंप के यह तीन दिवसीय यात्रा थी। इन्हीं दिनों में करीब 40 घंटे तक उनकी कई बैठके हुईं। इसके बाद पूरी दुनिया के नजरें इन्हीं पर टिकी हुई थी। उनके इस दौरे को लेकर रूस की प्रतिक्रिया सामने आई है।
रूस ने ट्रंप की यात्रा पर क्या कहा?
रूसी राष्ट्रपति के आधिकारी आवास क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपना आगामी दौरा चीन का करने वाले हैं। इस दौरान ट्रंप के इस यात्रा के मुद्दे पर सीधे शी जिनपिंग से बातचीत कर सकते हैं।
अमेरिका और चीन बातचीत पर दी प्रतिक्रिया
दिमित्री पेस्कोव कहते हैं कि फिलहाल पुतिन की चीन यात्रा की तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन इसे उन्होंने एक अच्छा अवसर बताते हुए कहा कि अमेरिका और चीन के बीच उच्चस्तरीय बातचीत में क्या-क्या चर्चा हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया की दो बड़ी शक्तियां अमेरिका और चीन इस स्तर पर बातचीत करती है तो स्वाभाविक रूप से पूरी दुनिया की नजरें उन्हीं पर टिकी होती है। इतना ही नहीं रूस भी नजर बनाए हुए था।
यह भी पढ़े -केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, श्रीगंगानगर और सीकर के व्यापारियों ने किया स्वागत
अमेरिका-चीन मुलाकात के मायने
गौरतलब है कि ट्रंप और शी की हालिया मीटिंग में सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं माना जा सकता है, बल्कि इसे वैश्विक शक्ति संतुलन, व्यापार, तकनीक और पश्चिम एशिया जैसे बड़े मुद्दों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में रूस की दिलचस्पी इस ओर इशारा कर रही है कि इस चर्चा का अंतरराष्ट्रीय राजनीति में क्या असर होने वाला है।
Created On :   15 May 2026 8:19 PM IST











