PM Modi UAE Visit: गार्ड ऑफ ओनर से हुआ स्वागत, हॉर्मूज स्ट्रेट खुलने पर गंभीर चर्चा, यूएई पर हुए अटैक की भी निंदा

गार्ड ऑफ ओनर से हुआ स्वागत, हॉर्मूज स्ट्रेट खुलने पर गंभीर चर्चा, यूएई पर हुए अटैक की भी निंदा
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे के तहत शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे के तहत शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर पहुंचते ही यूएई के एयर स्पेस में उनका भव्य अंदाज में स्वागत हुआ। यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही पीएम मोदी के विमान IAF-1 को F-16 विमान से एस्कॉर्ट किया। F-16 ने एस्कॉट करते हुए पीएम मोदी के विमान को एयरपोर्ट ले गया।

चार घंटे की यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी चार घंटे की यात्रा के लिए यूएई पहुंचे हैं। यूएई के प्रेसिडेंशियल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पीएम मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच बढ़िया तालमेल देखने को मिला।

पीएम मोदी की यूएई प्रतिनिमंडल के साथ वार्ता

यूएई में भव्य स्वागत के बाद पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'आपके स्वागत के लिए मैं आपका तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। जैसा कि आपने कहा - मैं अपने दूसरे घर में आया हूं। यह भावना मेरे जीवन में बहुत महत्व रखती है। आज आपके वायुसेना के जेट विमानों ने मुझे सुरक्षा प्रदान की। यह भारत की जनता के लिए सम्मान की बात है।'

वार्ता के दौरान पीएम मोदी और यूएई राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मौजूदगी में भारत और यूएई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, 'मैं आपसे फोन पर बात करता रहता था, लेकिन मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए बहुत उत्सुक था'।

Created On :   15 May 2026 1:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story