US-Israel Iran War: ईरानी लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद रूस ने जारी किया बयान, अमेरिका और इजरायल हमलों की कड़ी निंदा

ईरानी लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद रूस ने जारी किया बयान, अमेरिका और इजरायल हमलों की कड़ी निंदा
ईरानी लीडर अली लारिजानी की मृत्यु पर रूस का बयान सामने आया है। इस मौत को मॉस्को ने मर्डर बताया है। अली लारिजानी की मौत अमेरिका और इजराय द्वारा ईरान पर किए गए हमले में हुई है।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। ईरानी लीडर अली लारिजानी की मृत्यु पर रूस का बयान सामने आया है। इस मौत को मॉस्को ने मर्डर बताया है। अली लारिजानी की मौत अमेरिका और इजराय द्वारा ईरान पर किए गए हमले में हुई है। उनकी मौत होने जाने के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन के कार्यालय ने एक बयान जारी किया है और बताया कि ईरान जैसे संप्रभु राष्ट्र के प्रति इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियां स्वीकार्य नहीं की जा सकती है। उसका आगे कहना है कि उनका देश ईरान के नेता की सेहत को हानि पहुंचाना, उन्हें मौत के घाट उतार देना या पूरी तरह से समाप्त कर देना भी ऐसे कदम की निंदा करता है।

अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

रूस ने ईरान युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया संभलकर दी है। राष्ट्रपति कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि ऐसे हमले किए गए हैं, जो पूर्वनियोजित हैं और बिना उकसावे के सशस्त्र आक्रमण हैं। यह एक संप्रभु राष्ट्र पर हमला किया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है। रूस ने इसे रिजीम तेंज का प्रयास बताया है और अमेरिका-इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है।

रूस बार-बार अपील कर रहा है कि अमेरिका और इजरायल ये हमले रोक दे। इसके साथ ही कहा कि वो बातचीत की मेज पर आ जाए। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बताया कि रूस मध्य पूर्व में संघर्ष को कम करने के लिए कदम उठाएगा और शांतिपूर्ण समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा।

नए सुप्रीम लीडर का स्वागत

रूसी राष्ट्रपति ने ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को 'सिनिकल मर्डर' (cynical murder) बताया है और इसके साथ ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान को संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने तेहरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का स्वागत किया है। इसी दौरान उन्होंने ईरान को 'अटूट समर्थन' का आश्वासन भी दिया है। इस मुद्दे को लेकर पुतिन ने खाड़ी के देशों के नेताओं से फोन पर बातचीत की और खुद को मध्यस्थ करने के लिए पेश किया।

अब क्रेमलिन का कहना है, "हम संप्रभु और स्वतंत्र ईरान के साथ-साथ अन्य देशों के नेतृत्व से जुड़े सदस्यों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने, या वास्तव में उनकी हत्या करने अथवा उन्हें खत्म करने के उद्देश्य से की गई किसी भी कार्रवाई की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। हम ऐसी कार्रवाइयों की भर्त्सना करते हैं।"

Created On :   18 March 2026 9:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story