Israel-US-Iran War: इजराइल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, IDF के हमले में ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्ट की हुई मौत

इजराइल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, IDF के हमले में ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्ट की हुई मौत
इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस बीच इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बुधवार को बड़ा दावा किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस बीच इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बुधवार को बड़ा दावा किया है। आईडीएफ ने ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब के मरने की पुष्टि की है। इजराइल के मुताबिक, खतीब को बीती रात चले हमले में मार गिराया है। फिलहाल, ईरान ने इस्माइल खातिब की मौत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें, इजराइल की ओर से इस्माइल खातिब की मौत ईरान के मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और आईआरजीसी के बासिज अर्धसैनिक बल के प्रमुख की हत्या की पुष्टि के बाद हुई है।

ईरान के इंजेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब की मौत

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल कार्ट्ज ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के किसी भी अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को निशाना बनाकर मारने का अधिकार दे दिया है। खतीब उन अधिकारियों में शामिल थे जिनके बारे में अमेरिका पिछले हफ्ते जानकारी जुटा रहा था और उनका पता बताने वाले को 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम देने की पेशकश की थी।

इस बीच आईडीएफ ने तेहरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड यूनिट, सुरक्षा बलों के लिए आपूर्ति केंद्र और मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाया है। इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इजराइली वायु सेना ने कहा कि उन्होंने तेहरान में कमांड सेंटर और मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाया है।

इजराइल के रक्षा मंत्री ने किया बड़ा दावा

इससे पहले ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने जानकारी साझा करते हुए बताया था कि उसके सचिव अली लारीजानी इजरायली हमले में मारे गए हैं। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में काउंसिल ने कहा कि लारीजानी की मौत मंगलवार (17 मार्च 2026) सुबह हुई। उनके साथ उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, काउंसिल के सचिवालय में सुरक्षा मामलों के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात और कई अन्य लोग भी मारे गए।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि IDF ने ईरान पर चल रहे हमलों में लारीजानी को मार गिराया है। इस बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मंगलवार को पुष्टि की थी कि बसीज स्वयंसेवक बल के प्रमुख घोलमरेजा सोलेमानी की मौत अमेरिका-इजरायल के एक हमले में हुई है।

Created On :   18 March 2026 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story