Iran-Israel War: तेल अवीव में ईरान ने दागी मिसाइलें, इमारतें क्षतिग्रस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेल अवीव में ईरान के मिसाइल हमले से एक इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। इस हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खबर है कि इमारत के अंदर कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव टीमें लगातार काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, देर रात ईरान की ओर से मिसाइलों की एक नई खेप दागी गई थी। इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही रोक लिया, लेकिन कुछ मिसाइलें अपने लक्ष्य तक पहुंच गईं, जिससे नुकसान हुआ।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट संघर्ष पर सक्रिय भारत सरकार, पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस को मिलाया फोन, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग की सुरक्षा पर गहन चर्चा
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हमले के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम तुरंत पहुंच गई। मलबा हटाने का काम जारी है और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों और चश्मदीदों ने बताया कि रात के समय आसमान में तेज रोशनी दिखाई दी और जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए।
मौत पर प्रतिक्रिया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान के बड़े नेता अली लारीजानी की मौत पर देश के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि इससे देश पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि ईरान का सिस्टम बहुत मजबूत है और किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है। अराघची ने कहा कि ईरान की सरकार कई मजबूत संस्थानों पर चलती है। इसलिए किसी एक नेता के जाने से पूरा सिस्टम नहीं बदलता। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल को यह समझना चाहिए कि ईरान की राजनीतिक व्यवस्था स्थिर है और आसानी से कमजोर नहीं होगी। अराघची के अनुसार, हर नेता का अपना काम होता है, लेकिन सिस्टम किसी एक इंसान पर नहीं टिका होता। उन्होंने बताया कि पहले भी बड़े नेता की मौत के बाद ईरान का सिस्टम सही तरीके से चलता रहा था।
Created On :   19 March 2026 9:34 AM IST













