US-Israel Iran War: 'उनके हत्यारों को जल्द से जल्द सजा...' लारिजानी की मौत के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर ने अमेरिका और इजरायल को दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरानी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारिजानी की मौत पर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने उनकी मौत पर शोक व्यक्त भी किया। बता दें कि अली लारिजानी इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले में मारे गए हैं।
यह भी पढ़े -ईरानी लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद रूस ने जारी किया बयान, अमेरिका और इजरायल हमलों की कड़ी निंदा
क्या बोले मौत पर सुप्रीम लीडर?
ईरानी सुप्रीम लीडर का कहना है, "अली लारिजानी, उनके बेटे और कई सहयोगियों की शहादत की दुखद खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। वह काफी अनुभवी व्यक्ति थे, जिन्होंने दशकों तक राजनीतिक, सुरक्षा संबंधित क्षेत्रों में ईरान की सेवा की। इस तरह के आतंकी कृत्य दुश्मनों की शत्रुता को ही दर्शाते हैं और इस्लामी राष्ट्र ईरान के संकल्प को और मजबूत करेंगे। निःसंदेह न्याय जरूर मिलेगा।"
28 तारीख से हमले जारी
पिछले महिने 28 तारीख को इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया था। इसके बाद लगातार दोनों देशों की तरफ से हमले जारी है। इन हमलों में तेहरान के कई बड़े-बड़े नेता मारे जा चुके हैं। वहीं लारिजानी की मौत की पुष्टि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने 18 मार्च को की। इससे पहले इजरायल ने कहा था कि बीती रात को ईरान में हमला किया गया था जिसमें खातिब मारे गए।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट संघर्ष पर सक्रिय भारत सरकार, पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस को मिलाया फोन, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग की सुरक्षा पर गहन चर्चा
युद्ध का आज 20वां दिन
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 20वां दिन है। अमेरिका-इजरायल का कहना है कि ईरान के और भी अधिकारी मारे गए हैं। इजरायल ने बताया कि उसने तेहरान की सुरक्षा संरचना में सेंध मारी की है। यह जंग अब सिर्फ ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल का हवाई अभियान नहीं रहा है, बल्कि एक व्यापक क्षेत्रीय टकराव हो गया है। जो लेबनान, खाड़ी देशों, ग्लोबल शिपिंग और एनर्जी मार्केट पर प्रभाव डाल रहा है।
Created On :   19 March 2026 12:16 AM IST













